अमरनाथ में पवित्र गुफा के आसपास पहाड़ों पर मंगलवार को भारी बारिश हुई। इससे दोपहर करीब 3 बजे अमरनाथ गुफा के पास बने तालाबों और झरनों में बाढ़ आ गई। 8 जुलाई को भारी बारिश से आई बाढ़ जैसे हालात इस बार न बनें, इसलिए चार हजार से ज्यादा तीर्थयात्रियों को तुरंत बाहर निकाला गया। सभी को पंचतरणी भेजा गया है।
भगवती नगर बेस कैम्प से मंगलवार को 2100 तीर्थयात्रियों के साथ 26वां जत्था पवित्र गुफा के लिए रवाना हुआ था। इस साल किसी भी जत्थे में यह सबसे कम यात्री संख्या थी। CRPF की सुरक्षा में 73 गाड़ियों का काफिला रवाना हुआ था। इनमें 23 गाड़ियों में 815 तीर्थयात्री बालटाल के लिए और 49 गाड़ियों में 1 हजार 374 तीर्थयात्री पहलगाम के लिए निकले थे।अमरनाथ गुफा के पास 8 जुलाई को बादल फटने से अचानक आई बाढ़ में 15 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई थी। आधिकारिक जानकारी के अनुसार 29 जून से अब तक 1 लाख 37 हजार 774 तीर्थयात्री भगवती नगर बेस कैम्प से पवित्र गुफा के दर्शन के लिए भेजे जा चुके हैं।


More Stories
SAFF Championship में आज भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, VETO पर मुफ्त देखें लाइव मुकाबला
Google Offers Voluntary Exit Packages to Employees in Five Countries, Seeks Workforce Reduction
Three-Storey Building Collapses Near Delhi Metro Station, 2 Dead