एशिया कप 2022 के पहले मैच में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। अफगानिस्तान की टीम ने श्रीलंका को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी है। श्रीलंका की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.4 ओवर में 105 रन ही बना सकी। जिसे अफगानिस्तान ने 11वें ओवर की पहली गेंद पर ही हासिल कर लिया।
अफगानिस्तान ने पहली बार टी-20 में श्रीलंका को हराया है। अफगानिस्तान के लिए सबसे ज्यादा 40 रन रहमनुल्लाह गुरबाज ने बनाए। वहीं, हजरतुल्लाह जजई ने नाबाद 37 रन की पारी खेली। इब्राहिम जादरान 15 रन बनाकर रनआउट हुए। नजीबुल्लाह जादरान दो रन बनाकर नाबाद रहे।
श्रीलंका के बल्लेबाजों का खराब प्रदर्शन
एशिया कप के पहले मैच में श्रीलंका के बल्लेबाजों ने शर्मनाक प्रदर्शन किया। पूरी टीम 19.5 ओवर में 105 रन पर ऑलआउट हो गई।अफगानिस्तान के लिए सबसे ज्यादा विकेट फजलहक फारूकी ने झटके। उन्होंने 3 विकेट अपने नाम किए।


More Stories
Supreme Court Allows Green Firecrackers in Delhi-NCR on November 7-8, Full Ban Returns From November 9
जज बनकर न्यायिक अधिकारी को धमकाने वाले सुकेश चंद्रशेखर को सुप्रीम कोर्ट से झटका, सजा पर रोक लगाने की याचिका खारिज
SC disposes of Ram Temple embezzlement petitions after Uttar Pradesh says charge sheet filed