बिहार में शिक्षा व्यवस्था की पोल एक बार फिर खुली है। मामला दरभंगा के ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी (LNMU) से जुड़ा है। एलएनएमयू के एक छात्र को 100 अंक के प्रश्नपत्र में 151 नंबर दिए गए हैं। 100 में से 151 नंबर पाने वाला छात्र बेगूसराय जिले के विष्णुपुर स्थित महंत राम जीवन दास महाविद्यालय (MRJD) में बीए सेकेंड ईयर में था। छात्र का नाम अनमोल कुमार है। अनमोल कुमार को 151 नंबर की बात सुनकर सभी हैरान हैं। लोग इसे यूनिवर्सिटी की लापरवाही बता रहे हैं। वहीं छात्र की मार्कशीट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।
दरभंगा की ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी के छात्र अनमोल ने कहा, ‘मैं रिजल्ट देखकर वास्तव में हैरान था। मैंने बीए ऑनर्स सेकेंड ईयर की परीक्षा में राजनीति विज्ञान के पेपर (चतुर्थ) में 100 में से 151 अंक प्राप्त किए। हालांकि यह एक वैकल्पिक अंकपत्र है। लेकिन अधिकारियों को इसे जारी करने से पहले इसकी जांच करनी चाहिए थी। चूंकि यह टाइपिंग की गलती थी इसलिए मुझे संशोधित अंकपत्र जारी किया गया। अब मैं प्रमोट होकर बीए ऑनर्स के तृतीय वर्ष में पहुंच गया हूं।’
बीकॉम के छात्र को मिले शून्य अंक
एक अन्य छात्र जिसे बीकॉम भाग-दो में लेखांकन और वित्त (पेपर-4) में शून्य अंक मिले हैं, को अगली कक्षा में प्रोन्नत किया गया है। छात्र ने कहा, ‘विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने स्वीकार किया कि यह एक टाइपिंग त्रुटि थी और उन्होंने मुझे एक संशोधित अंकपत्र जारी किया है।’


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation