बारिश का दौर थमे कुछ ही दिन बीते हैं कि सूरज ने तीखे तेवर दिखाना शुरू कर दिए हैं. अधिकतम तापमान 37-38 डिग्री तक छूने से दोपहर में धूप झुलसाने वाली गर्मी आने की अलर्ट दे रही है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के बुलेटिन के अनुसार, अगले एक हफ्ते 15 अप्रैल से 21 अप्रैल के दौरान उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में तापमान में 4 से 5 डिग्री का इजाफा होगा.महाराष्ट्र के अकोला शहर में तो पारा 44 डिग्री तक पहुंच गया. आने वाले दिनों में दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम से लेकर लखनऊ, जयपुर और भोपाल तक प्रचंड गर्मी पड़ने की चेतावनी मौसम विभाग ने दे दी है.
1. दिल्ली-NCR में झुलसाने वाली गर्मी
उत्तर भारत में दिल्ली एनसीआर के दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम जैसे बड़े शहरों की बात करें तो प्रचंड गर्मी का चेतावनी है. 15-16 अप्रैल को पारा 38 से 40 डिग्री के बीच रहेगा. लेकिन 17 अप्रैल से 21 अप्रैल के बीच पारा 42 डिग्री तक पहुंच सकता है. 16-17 अप्रैल को हल्के बादल छा सकते हैं, जिससे उमस (Humidity) बढ़ सकती है. लू (Heatwave) भी दोपहर के वक्त चल सकती है.
- 4 से 6 डिग्री तक बढ़ेगा दिल्ली, यूपी, पंजाब में तापमान कुछ दिनों में
- 4 डिग्री तक बढ़ेगा पारा मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में 2-3 दिनों में
- तेलंगाना, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में लू चलने की चेतावनी
- 15-16 अप्रैल तक तटीय आंध्र, रायलसीमा और तटीय महाराष्ट्र के इलाकों में हीटवेव अलर्ट
2. राजस्थान और मध्य प्रदेश में भयंकर गर्मी
राजस्थान के जयपुर, भोपाल, इंदौर जैसे शहरों में पारा तेजी से उछाल मार रहा है. एक हफ्ते की बारिश के बावजूद जयपुर में 3-4 दिनों में तापमान 41 से 43 डिग्री छू सकता है. 16 अप्रैल को लू का अलर्ट है. भोपाल और इंदौर में तापमान 40 से 42 डिग्री के बीच बना रहेगा.
Also Read:ऑपरेशन टाइगर पर महाराष्ट्र में सियासी घमासान
3. पंजाब, हरियाणा में भी बढ़ा पारा
पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में गर्मी बढ़ेगी, लेकिन पहाड़ों की नजदीकी के कारण लू का असर दिल्ली के मुकाबले थोड़ा कम रहेगा.चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री तक जा सकता है.अमृतसर में पारा 35 से 37 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है
4. लखनऊ समेत पूरे यूपी में गर्मी
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भीषण गर्मी का दौर शुरू होगा, जहाँ अधिकतम तापमान 40 से 41 डिग्री तक पहुंच सकता है. देहरादून में भी पारा 32 से 34 डिग्री तक जाने का अनुमान है.
5. मराठवाड़ा और विदर्भ तक लू चलेगी
मराठवाड़ा, विदर्भ और ओडिशा में तापमान 40 से 43 डिग्री तक पहुंच गया है. पश्चिमी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तमिलनाडु के कई स्थानों पर पारा 40 डिग्री के पार निकल गया. महाराष्ट्र के अकोला में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री तक दर्ज किया गया.
फिर बारिश का अलर्ट
जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 17 और 18 अप्रैल को हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना है. कश्मीर और लद्दाख में ओले गिरने की भी चेतावनी है. असम, मेघालय और नगालैंड और अरुणाचल प्रदेश में 18 अप्रैल को भी बारिश के आसार हैं.
Also Read:चिरैया वेब सिरीज़ ने संवेदनशील मुद्दे पर बहस तेज की


More Stories
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder
Jio Platforms IPO में निवेशकों की भारी दिलचस्पी, तीसरे दिन सब्सक्रिप्शन 6 गुना के पार पहुंचा