मुंबई के बोरीवली वेस्ट इलाके के साईं बाबा नगर में स्थित एक 4 मंजिला इमारत के गिरने की खबर है. इस इमारत का नाम गीतांजलि बिल्डिंग है. फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं. बीएमसी के अनुसार इमारत को जर्जर घोषित किया गया था. इस बिल्डिंग को खाली करा दिया गया था. स्थानीय लोगों के मुताबिक 4-5 लोग मलबे में फंसे हो सकते हैं.
इस हादसे का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि यह चार मंजिला इमारत काफी जर्जर हो चुकी थी. लोगों को इस बात का अंदाजा पहले ही था कि इमारत गिरने वाली है और ज्यादातर लोग बिल्डिंग से बाहर आ गए थे. हालांकि फिर कुछ लोगों के बिल्डिंग में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है.
आपको बता दें कि तीन दिन पहले भी मुंबई के ही मुलुंड इलाके में रात 7ः45 बजे के करीब नाने पाड़ा स्थित मोती छाया बिल्डिंग में एक घर की छत गिरने से बड़ा हादसा हो गया था. इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई थी. मरने वालों में 93 साल के नथालाल शुक्ला और 87 साल की एक महिला आर्किबेन देवशंकर शुक्ला शामिल थीं.


More Stories
नेपाल में बालेन शाह की पार्टी RSP ने दर्ज की बड़ी जीत अन्य पार्टियां काफी पीछे
IND vs NZ T20 World Cup Final: What Kind of Pitch Will Ahmedabad Offer
AIIMS जोधपुर से पढ़ाई, UPSC में टॉप कर बने मिसाल अनुज अग्निहोत्री