कॉमनवेल्थ गेम्स के दूसरे दिन भारत ने चार मेडल अपने नाम किए। ये चारों पदक वेटलिफ्टिंग में आए। संकेत महादेव ने मेंस 55 KG वेट कैटेगरी में देश को पहला मेडल दिलाया। दूसरा पदक गुरुराजा ने 269 KG वेट उठाकर हासिल किया। उनके नाम ब्रॉन्ज मेडल आया।
वहीं, मीराबाई चानू ने 49 KG वेट कैटेगरी में भारत को पहला गोल्ड मेडल दिलाया। उन्होंने कुल 201 KG वेट उठाते हुए गेम्स रिकॉर्ड के साथ पहला स्थान हासिल किया। बिंदिया रानी देवी ने देश के लिए चौथा मेडल जीता। उन्होंने 55 KG वेट कैटेगरी में सिल्वर मेडल अपने नाम किया है। बिंदिया ने कुल 202 KG वेट उठाया। वहीं, टोक्यो ओलिंपिक की ब्रॉन्ज मेडलिस्ट लवलीना बोरगोहेन 70 किलोवेट कैटेगिरी में न्यूजीलैंड की एरियान निकोल्सन को 5-0 से हरा कर क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। लवलीना तीनों राउंड में निकोल्सन पर भारी रही। उनको तीनों राउंड में पांचों जज ने उनके पक्ष में फैसला सुनाया।


More Stories
Indian Developers to Present Projects at Moscow International Game Week
महाराष्ट्र के 1.5 करोड़ किसानों को इसी हफ्ते मिलेंगे 5,000 रुपये, CM फडणवीस ने दिए निर्देश
Odisha, Andhra Pradesh on High Alert as Severe Cyclonic Storm Arnab Approaches