हरियाणा के करनाल जिले में गुरुवार सुबह पुलिस ने 4 खालिस्तानी आतंकियों को नेशनल हाईवे से गिरफ्तार किया। चारों गिरफ्तार आतंकी इनोवा गाड़ी में हाईवे से गुजर रहे थे। इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने इस बारे में सूचना दी थी। चारों गिरफ्तार आतंकी गुरप्रीत, अमनदीप, परविंदर और भूपेंदर पंजाब के रहने वाले हैं। इनमें तीन फिरोजपुर और एक लुधियाना का है।
पुलिस ने वीडियो टीम और SFL टीम को मौके पर बुलाया। आतंकियों से एक देसी पिस्तौल, 31 कारतूस, 1.30 लाख रुपए के करीब कैश, 3 लोहे के कंटेनर (प्रत्येक में ढाई किलो वजन) बरामद हुए हैं। टीम ने इनका एक्सरे करवाया है, इसमें एक्सप्लोसिव की पुष्टि हुई है।
पाकिस्तान से भी संबंध आया सामने
एसपी गंगाराम पुनिया ने बताया कि चारों आरोपियों पाकिस्तानी आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा के इशारे पर काम कर रहे थे। रिंदा ने ही इन्हें असलहा सप्लाई किया था और उसे आदिलाबाद (तेलंगाना) में पहुंचाने का काम सौंपा था। इसके बदले चारों को मोटी रकम मिलनी थी। इससे पहले भी आरोपी नांदेड़ के पास ऐसी कन्साइनमेंट पहुंचा चुके हैं। रिंदा इन्हें ड्रोन से सप्लाई करता था और मोबाइल ऐप से लोकेशन सेंड करता था। उसके बाद यह विस्फोटक को बताई हुई लोकेशन तक पहुंचाते थे।
करनाल : रिंदा ने ड्रोन से फिरोजपुर में सप्लाई किया विस्फोटक
आतंकी रिंदा ने एक मोबाइल ऐप के जरिये गिरफ्तार युवकों को लोकेशन दी थी। उसके अनुसार इन्हें फिरोजपुर बुलाया
था। फिरोजपुर में भारत-पाक सीमा के पास गिरफ्तार आरोपी गुरप्रीत के दोस्त आकाशदीप के ननिहाल के खेत हैं
उन्हीं खेतों में ड्रोन से विस्फोटक की सप्लाई की गई थी। चारों को वहां से एक्सप्लोसिव उठाकर तेलंगाना पहुंचना
था। उससे पहले पुलिस ने आईबी की सूचना पर करनाल में दबोच लिया।
राजवीर ने करवाई थी रिंदा से बात
SP गंगाराम पुनिया ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी गुरप्रीत जेल जा चुका है। जेल में ही उसकी मुलाकात राजवीर
नाम के शख्स से हुई। राजवीर की पाकिस्तानी आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा से पुरानी पहचान है। राजवीर ने
ही गुरप्रीत की बात रिंदा से करवाई। वह करीब 9 महीने से संपर्क में थे।


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation