दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे पर मंगलवार देर रात बड़ा हादसा हुआ, जब रैणी थाना क्षेत्र में करीब एक बजे एक पिकअप वाहन में आग लग गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही जलकर मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से झुलसे व्यक्ति को इलाज के लिए जयपुर रेफर किया गया। पुलिस के मुताबिक, किसी वाहन ने पिकअप को ड्राइवर साइड से टक्कर मारी, जिसके बाद उसमें आग भड़क उठी। आग इतनी तेज थी कि वाहन सवार बाहर नहीं निकल सके और तीनों के शव सीटों से चिपके हुए मिले।
Also Read: नोएडा एयरपोर्ट से 50 शहरों के लिए चलेंगी बसें
हादसे में पिकअप में सवार दो लोग मध्यप्रदेश और एक हरियाणा का रहने वाला था। पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान मोहित, निवासी बहादुरगढ़ (हरियाणा), दीपेंद्र और पदम, दोनों निवासी सागर (मध्यप्रदेश) के रूप में हुई है। दुर्घटना में पिकअप चालक हन्नी, निवासी झज्जर (हरियाणा), गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर किया गया। एएसआई ने बताया कि पिकअप को पीछे से टक्कर मारी गई थी और हादसे के सही कारणों की जांच की जा रही है।
एक्सप्रेस-वे पर दहशत का माहौल
पिकअप में लगी भीषण आग को देखकर दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे पर वाहन चालकों में अफरा-तफरी मच गई और यातायात पूरी तरह ठप हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, रेस्क्यू शुरू होने से पहले ही वाहन जलकर खाक हो चुका था, जिससे मौके पर मौजूद लोग बेबस नजर आए। आग बुझाने के लिए पानी की कोई व्यवस्था नहीं होने से हालात और गंभीर हो गए। हादसे के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। पुलिस एक्सप्रेसवे पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाया जा सके। मृतकों के शव रैणी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाए गए हैं और परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
Also Read: कोहरे में (ARTO) ने ड्राइविंग के लिए जारी एडवाइजरी म्यूजिक बंद और धीमी गति अपनाएं


More Stories
SAFF Championship में आज भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, VETO पर मुफ्त देखें लाइव मुकाबला
Google Offers Voluntary Exit Packages to Employees in Five Countries, Seeks Workforce Reduction
Three-Storey Building Collapses Near Delhi Metro Station, 2 Dead