साल का सबसे बड़ा सुपरमून बुधवार को दिखाई देगा क्योंकि इस दिन चंद्रमा अपनी कक्षा में पृथ्वी के सबसे निकटतम बिंदु पर पहुंच जाएगा. 13 जुलाई को चंद्र पिंड पृथ्वी के सबसे करीब आ जाएगा पृथ्वी के ऊपर आसमान में यह सुपरमून बहुत ही खूबसूरत दिखाई देगा. इस दिन चंद्रमा सबसे नजदीक ग्रह से सिर्फ 3,57,264 किलोमीटर दूर होगा. चांद बड़ा दिखने के साथ ही बहुत ही चमकीला भी नजर आयेगा.
समुद्र में हाई टाइड की संभावना
सुपरमून का ग्रह पर ज्वारीय प्रभाव हो सकता है जिससे उच्च और निम्न महासागरीय ज्वार (Ocean Tides) की एक बड़ी श्रृंखला उत्पन्न हो सकती है. खगोलविदों को उम्मीद है कि इस समय के आसपास समुद्र में तटीय तूफान या तटीय बाढ़ की स्थिति बन सकती है.
सुपरमून क्या है?
सुपरमून का मतलब यह नहीं है कि चंद्रमा में कुछ विशेष शक्तियां होंगी, बल्कि इसका मतलब है कि यह पहले की तुलना में चंद्रमा थोड़ा बड़ा और साथ ही पहले की तुलना में थोड़ा चमकीला भी दिखाई देगा. यह घटना चंद्रमा के अपनी ऑर्बिट (Orbit) में पृथ्वी के करीब आने के कारण होगा, जिसे पेरिगी के नाम से जाना जाता है.
साल 2022 का सबसे बड़ा चांद
13 जुलाई का सुपरमून इस साल का सबसे बड़ा चंद्रमा होगा और इसे हिरन मून भी कहा जाता है. समय और तिथि के अनुसार, वर्ष के इस समय के आसपास हिरन के माथे से निकलने वाले सींगों के कारण इस पूर्णिमा को हिरन मून नाम दिया गया है. दुनिया भर में इसके अन्य नामों में थंडर मून, हे मून और विर्ट मून शामिल हैं. मूल अमेरिकी इसे सैल्मन मून, रास्पबेरी मून और कैलमिंग मून भी कहते हैं.


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation