बाराबंकी में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर बड़ा सड़क हादसा हुआ है। दो बसों की टक्कर में आठ यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 12 से ज्यादा घायल हैं। इनमें से कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

उत्तर प्रदेश में बाराबंकी के हैदरगढ़ क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह सड़क किनारे खड़ी एक डबल डेकर बस को एक अन्य तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी। इस हादसे में कम से कम आठ यात्रियों की मृत्यु हो गयी, जबकि करीब 20 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये जिन्हे लखनऊ स्थित ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। घायलों में कुछ की हालत नाजुक बनी हुयी है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख व्यक्त किया है और घायलों के उचित इलाज का प्रबंध करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने ट्वीट किया कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दु:खद है। संबंधित अधिकारियों को राहत व बचाव कार्य तेजी से संचालित करने और घायलों के समुचित उपचार हेतु निर्देश दिए गए हैं। प्रभु श्री राम दिवंगत आत्माओं को शांति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बिहार के दरभंगा से करीब 50 सवारियां लेकर दिल्ली जा रही डबल डेकर बस पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सड़क किनारे खड़ी एक अन्य बस से टकरा गयी। इस हादसे में बस में बैठे यात्री घायल हो गए।

More Stories
Supreme Court Allows Green Firecrackers in Delhi-NCR on November 7-8, Full Ban Returns From November 9
जज बनकर न्यायिक अधिकारी को धमकाने वाले सुकेश चंद्रशेखर को सुप्रीम कोर्ट से झटका, सजा पर रोक लगाने की याचिका खारिज
SC disposes of Ram Temple embezzlement petitions after Uttar Pradesh says charge sheet filed