अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में 31 पैसे टूटकर अब तक के सबसे निचले स्तर पर फिसल गया। सोमवार को शुरुआती कारोबार में रुपया 80.15 रुपये पर कारोबार करता दिखा। बाजार के जानकारों के मुताबिक ग्लोबल मार्केट में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के चलते यह गिरावट दर्ज की गई।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 80.10 पर खुला, बाद में और गिरावट दर्ज करते हुए 80.15 पर आ गया, जहां पिछली क्लोजिंग के मुकाबले 31 पैसे की कमजोरी दर्ज की गई। इससे पिछले कारोबारी सेशन में रुपया शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले 79.84 पर बंद हुआ था।
डॉलर सूचकांक 0.51% चढ़कर 109.35 पर पहुंचा
इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.51 प्रतिशत बढ़कर 109.35 पर आ गया। विदेशी मुद्रा व्यापारियों ने कहा कि फेडरल रिजर्व द्वारा मुद्रास्फीति से निपटने के लिए सख्त रुख अपनाने की बात कहने के बाद डॉलर में मजबूती आई।
ब्रेंड क्रूड वायदा 101 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर
इस बीच वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.86 प्रतिशत बढ़कर 101.86 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर कारोबार करता दिखा। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 51.12 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation