पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक टीवी कार्यक्रम में बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग उठाते हुए कहा कि उसकी गिरफ्तारी जरूरी है, आप आग से खेल नहीं सकते। ममता ने कहा कि मुझे नहीं लगता नफरत फैलाने वाली महिला का नाम नेशनल टीवी पर लिया जाना चाहिए।
उन्होंने बीजेपी पर भी जमकर निशाना साधा। ममता ने कहा कि ये पूरा विवाद लोगों को बांटने की साजिश है। मेरा एक सवाल है कि अब तक उसे गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया है। ममता ने बताया कि इससे पहले भी नूपुर शर्मा ने लोगों को बांटने वाले बयान दिए हैं। उन्होंने बांग्लादेश के एक वीडियो को बंगाल का होने का दावा किया था। इसको लेकर बंगाल में नूपुर के खिलाफ केस भी दर्ज किया गया था।


More Stories
नेपाल में बालेन शाह की पार्टी RSP ने दर्ज की बड़ी जीत अन्य पार्टियां काफी पीछे
IND vs NZ T20 World Cup Final: What Kind of Pitch Will Ahmedabad Offer
कौन हैं मोजतबा ख़ामेनेई, जिन्हें अगल सुप्रीम लीडर माना जा रहा है