5 जून को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने देशवासियों के नाम एक वीडियो जारी किया। जेलेंस्की ने कहा कि वे सब कुछ जलाने और खत्म करने की तैयारी में हैं। वे धार्मिक स्थलों को भी निशाना बना रहे हैं। रूसी हमले में अब तक 113 चर्च नष्ट हो चुके हैं। इनमें से कई चर्च तो सालों पुराने हैं, जो द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान भी सलामत बचे रहे।
वीडियो में जेलेंस्की ने देशवासियों और सैनिकों की हिम्मत की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि जब रूस ने हमला किया था तो किसी ने भी सोचा नहीं था कि हम दुश्मन का इतने दिनों तक मुकाबला कर पाएंगे, लेकिन हमने जिस तरह से रूसी सेना का सामना किया है आज दुनियाभर में हमारी तारीफ हो रही है। हमले के दौरान दुनियाभर के शीर्ष नेताओं ने मुझे यूक्रेन छोड़कर चले जाने की सलाह दी, लेकिन मैं अपने परिवार को छोड़कर कैसा जा सकता था।


More Stories
7-Foot Crater Brings Traffic to a Crawl Near Mumbai, Shiv Sena Seeks Immediate Road Repairs
Audi A2 E-Tron ने दी दस्तक, शानदार रेंज और आधुनिक फीचर्स के साथ बनी आकर्षण का केंद्र
Content Creator Sourav Joshi Books Entire IndiGo Flight for Underprivileged Children’s First-Ever Air Journey