देहरादून के पटेल नगर क्षेत्र स्थित चंद्रमणि कॉलोनी में 23 वर्षीय रिया कुमारी ने आत्महत्या कर ली। रिया कई वर्षों से NEET परीक्षा की तैयारी कर रही थी। वह मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाना चाहती थी और लगातार मेहनत कर रही थी। घटना के बाद परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार इस बार रिया का NEET पेपर अच्छा गया था। उसे परीक्षा में सफलता मिलने की पूरी उम्मीद थी। लेकिन पेपर लीक विवाद के बाद परीक्षा रद्द होने से वह परेशान रहने लगी।
NEET पेपर लीक और री-एग्जाम की चिंता ने बढ़ाया मानसिक दबाव
21 जून को प्रस्तावित री-एग्जाम की चिंता ने उसका मानसिक तनाव बढ़ा दिया। परिवार ने उसकी बदलती मानसिक स्थिति को महसूस किया था। घटनास्थल से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। नोट में रिया ने ‘मम्मी-पापा आई लव यू’ लिखकर अपने माता-पिता के प्रति प्रेम व्यक्त किया। उसने पढ़ाई और करियर को लेकर अपनी निराशा भी जाहिर की। शुरुआती जांच में उसने इस कदम के लिए खुद को जिम्मेदार बताया। पुलिस नोट की जांच के साथ अन्य पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है।
पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। जांच टीम परिजनों और परिचितों के बयान दर्ज कर रही है। रिया की मौत ने प्रतियोगी परीक्षाओं के दबाव और मानसिक स्वास्थ्य पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। यह घटना छात्रों के भावनात्मक समर्थन और मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता की आवश्यकता को उजागर करती है। समाज और परिवारों को ऐसे मुद्दों पर अधिक संवेदनशीलता दिखानी होगी।
जानिए क्या बोली पुलिस की टीम
देहरादून के सीओ सदर अंकित भंडारी ने कहा, ‘मृतका जून को प्रस्तावित री-एग्जाम की तैयारी कर रही थी की तभी उसने अचानक इतना बड़ा कदम उठा लिया। पुलिस ने साक्ष्य जुटाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।’


More Stories
अलवर में मां ने दो बच्चों की हत्या कर की आत्महत्या, बचाने आई बहन घायल
Mona Agarwal, Avani Lekhara Win Gold and Silver for India at Asian Para Games
Economist Who Predicted 2008 Financial Crisis Warns India Must Accelerate Growth to Create Jobs