
हरियाणा की भाजपा नेता सोनाली फोगाट का मंगलवार को निधन हो गया। वे 42 साल की थीं। वे अपने स्टाफ के साथ गोवा गई थीं, जहां उन्हें सोमवार देर रात दिल का दौरा पड़ा था। सोनाली के भाई ने भास्कर को बताया कि एक घंटा पहले उनका निधन हो गया।
सोनाली टिक-टॉक स्टार और बिग बॉस-14 की कंटेस्टेंट बनने के बाद पॉपुलर हुई थीं। उनकी एक बेटी है और पति की कई साल पहले मौत हो चुकी थी।
लोकसभा चुनाव हार गई थीं सोनाली:
सोनाली अपने बयानों को लेकर भी सुर्खियों में रही हैं। 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में उन्होंने आदमपुर से कुलदीप बिश्नोई के खिलाफ चुनाव लड़ा था। वे इस चुनाव में हार गई थीं। सोनाली और कुलदीप बिश्नोई राजनीतिक विरोधी थे। हाल ही में दोनों की मुलाकात हुई थी और गिले-शिकवे दूर हुए थे।
ये मुलाकात सोनाली के घर पर ही हुई थी। इसके बाद सोनाली गुरु जांभेश्वर जयंती पर बिश्नोई मंदिर में पहुंची थीं।

More Stories
SAFF Championship में आज भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, VETO पर मुफ्त देखें लाइव मुकाबला
Google Offers Voluntary Exit Packages to Employees in Five Countries, Seeks Workforce Reduction
Three-Storey Building Collapses Near Delhi Metro Station, 2 Dead