उत्तराखंड के केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश होने के खबर है। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक यह हादसा केदारनाथ धाम से 2 किलोमीटर पहले गरुड़चट्टी में हुआ। जानकारी के मुताबिक दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर आर्यन कंपनी का था। हेलीकॉप्टर फाटा से केदारनाथ के तीर्थयात्रियों को लेकर जा रहा था। इसी बीच वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। राहत और बचाव के लिए प्रशासन की टीम मौके पर रवाना हो गई है।
बेल 407 हेलीकॉप्टर केदारनाथ से लौट रहा था
जानकारी के मुताबिक बेल 407 हेलीकॉप्टर वीटी-आरपीएन केदारनाथ से लौट रहा था और संभवत: खराब मौसम की वजह से दुर्घटनाग्रस्त हुआ। प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अशोक कुमार ने बताया कि करीब पौने बारह बजे हुई दुर्घटना में मरने वालों में पायलट भी शामिल है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के शिकार श्रद्धालु रूद्रप्रयाग जिले में स्थित केदारनाथ मंदिर के दर्शन कर वापस आ रहे थे कि तभी केदारनाथ से दो किलोमीटर आगे रास्ते में उनके हेलीकॉप्टर में आग लग गयी । कुमार ने बताया कि हादसे के कारणों का तत्काल पता नहीं चल पाया है लेकिन दुर्घटना संभवत: कोहरे के कारण कम दृश्यता के चलते किसी चीज से टकराने से हुई । उन्होंने बताया कि हादसे के शिकार श्रद्धालुओं की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। पायलट की पहचान मुंबई के कैप्टन अनिल के रूप में हुई है।
पीएम और राष्ट्रपति ने हादसे पर दुख जताया
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उत्तराखंड हेलीकॉप्टर हादसे पर दुख जताया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा- ‘केदारनाथ धाम के पास हुए हेलीकॉप्टर दुर्घटना में पायलट सहित कई तीर्थयात्रियों के निधन का समाचार बहुत दुखद है। अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मैं गहन शोक-संवेदनाएं व्यक्त करती हूं।’ वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस हादसे पर दुख जताते हुए कहा- ‘इस दुखद घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ है।’
सीएम पुष्कर धामी ने हादसे पर दुख जताया
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा-केदारनाथ के समीप गरुड़ चट्टी में दुर्भाग्यपूर्ण हेलीकॉप्टर क्रैश में कुछ लोगों के हताहत होने का अत्यंत दु:खद समाचार प्राप्त हुआ है। राहत और बचाव कार्य हेतु SDRF और जिला प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। इस दु:खद घटना के विस्तृत जांच के आदेश दे दिए गए है।


More Stories
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder
Jio Platforms IPO में निवेशकों की भारी दिलचस्पी, तीसरे दिन सब्सक्रिप्शन 6 गुना के पार पहुंचा