भारतीय सेना ने एक पाकिस्तानी आतंकवादी को गिरफ्तार किया है, जिसने बड़े खुलासे किए हैं। आतंकवादी ने बताया कि एक पाकिस्तानी कर्नल ने उसे भारतीय पोस्ट पर हमला करने के लिए 30 हजार पाकिस्तानी रुपए (10,980 भारतीय रुपए) दिए थे।
यह बातें उसने वीडियो पर कबूल की हैं, जिसे न्यूज एजेंसी ने जारी किया है। यह आतंकवादी पहले भी भारतीय फौजों की गिरफ्त में आ चुका है। इस बार इसे राजौरी में लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) के पास घुसपैठ के दौरान गिरफ्तार किया गया।
बॉर्डर की फेंसिंग काटते वक्त पकड़ा गया:
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 21 अगस्त को आतंकवादी तबारक हुसैन अपने 4-5 साथियों के साथ LoC बॉर्डर के पास घुसपैठ की कोशिश कर रहा था। वह भारतीय पोस्ट के करीब तार काटने की कोशिश कर रहा था, तभी जवानों ने उसे देख लिया। जवानों ने उसे ललकारा, इसके बाद तबराक ने भागने की कोशिश की। फायरिंग में वह घायल हो गया और जिंदा पकड़ा गया।

1-2 फॉरवर्ड पोस्ट की रेकी की थी:
तबारक ने बताया कि उसे पाकिस्तानी कर्नल यूनुस चौधरी ने पोस्ट पर हमले के लिए भेजा था और उसे 30 हजार पाकिस्तानी रुपए दिए थे। अपने साथियों के साथ तबराक ने 1-2 फॉर्वर्ड पोस्ट की रेकी भी की थी, ताकि मौका मिलने पर हमला किया जा सके। कर्नल ने उसे यह टारगेट उसी दिन दिया था, जिस दिन उसकी गिरफ्तारी हुई।
2016 में भी हो चुका है गिरफ्तार:
तबारक को 2016 में भी इसी इलाके में भारतीय सेना ने गिरफ्तार किया था। तब वह अपने भाई हारून अली के साथ आया था। हालांकि, तब सेना ने उसे मानवीयता के आधार पर रिहा कर दिया था। उसे नवंबर 2017 में पाकिस्तान वापस भेज दिया था।
घुसपैठ की कोशिशें तेज, 22-23 अगस्त को मारे गए 2 आतंकवादी:

नौशेरा में LoC से घुसपैठ करते समय मारे गए आतंकियों के पास से सेना ने हथियार और पाकिस्तानी रुपए बरामद किए। 22-23 अगस्त को एक दूसरे ऑपरेशन में नौशेरा के लैम सेक्टर में 3 आतंकवादियों ने घुसपैठ की कोशिश की। जवान इन पर नजर रख रहे थे, जैसे ही ये LoC क्रॉस कर माइन फील्ड्स के पास पहुंचे, माइन्स एक्टिवेट हो गईं।


More Stories
Rahul Gandhi’s Convoy Cars Collide With Ambulance on UP Expressway
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder