सऊदी अरब के किंग सलमान बिन अब्दुलअजीज ने क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान (MBS) को प्रधानमंत्री बना दिया है। मंगलवार को जारी शाही फरमान में किंग ने छोटे बेटे प्रिंस खालिद बिन सलमान को रक्षा मंत्री बनाया है।
इन पदों पर कोई बदलाव नहीं
विदेश मंत्री की जिम्मेदारी पहले की तरह प्रिंस फैसल बिन फरहान अल सऊद, वित्त मंत्री का दायित्व मोहम्मद अल-जादान और निवेश मंत्री की जिम्मेदारी खालिद अल-फलीह निभाते रहेंगे।
MBS के सत्ता में आने के बाद आए कई बदलाव
MBS ने अप्रैल 2016 में विजन 2030 की शुरुआत की थी। इसका मकसद सऊदी को अरब और इस्लामी देशों की सबसे बड़ी ताकत बनाना है। दरअसल, विजन 2030 का पहला मकसद ही यह था कि सऊदी को ऑयल डिपेंडेंट इकोनॉमी से अलग किया जाए और टूरिज्म हब के तौर पर विकसित किया जाए।
इसके लिए नियोम सिटी जैसे कई प्रोजेक्ट शुरू किए गए। कट्टरपंथी ताकतों पर सख्ती से लगाम कसी गई। महिलाओं को ड्राइविंग की मंजूरी समेत कई नई फैसेलिटीज दी गईं। अब उन्हें वोटिंग राइट्स भी दिए गए हैं। मौलवियों की दखलंदाजी और फतवों पर सख्ती से रोक लगाई जा चुकी है।


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation