ट्विटर के बाद मेटा और अब अमेजन जैसी बड़ी कंपनियों में छंटनी कॉरपोरेट जगत की सुर्खियां बनी हुई है। फेसबुक ने बीते बुधवार को अपने कार्यबल में करीब दस प्रतिशत कर्मचारियों को निकाल दिया है। सितंबर महीने में फेसबुक के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने कर्मचारियों को कहा था कि सोशल मीडिया की दिग्गज कंपनी कर्मचारियों की छंटनी के जरिए अपने भविष्य की योजनाओं में बदलाव करने जा रही है। बता दें कि मेटा के पास इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप का भी स्वामित्व है। फेसबुक में करीब 87,000 कर्मचारी है, जिनमें से करीब 10 फीसदी को हटा दिया गया है।
मेटा से पहले मस्क ने ट्विटर के आधे कर्मचारियों को बाहर किया :
मेटा से कर्मचारियों को बाहर करने की खबर ट्विटर में बड़े पैमाने पर हुई छंटनी के बाद आई है। दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क के ट्विटर का अधिग्रहण करने के बाद कंपनी के लगभग आधे कर्मचारियों की विदाई हो गई है।
फेसबुक और ट्विटर ही नहीं पूरी आईटी इंडस्ट्री में जा रही हैं नौकरियां :
सोशल मीडिया कंपनियों में केवल ट्विटर और फेसबुक ही नहीं हैं जो अपने कार्यबल को कम करने पर काम कर रही है।कंपनी से जुड़े कुछ कर्मचारियों ने सोशल मीडिया प्लेट्फॉर्म्स पर इसकी पुष्टि की है। अमेरिका स्थित एक और सोशल मीडिया कंपनी स्नैप जिसके पास 363 मिलियन डेली एक्टिव यूजर्स हैं, ने भी इसी वर्ष अगस्त में अपने 20 प्रतिशत कर्मचारियों को बाहर निकाल दिया था।
अच्छे प्रोग्रामिंग कोड्स के लिए ऊंची सैलरी पर कंपनियां करती हैं हायरिंग :
दुनिया में हर वर्ष टेक कंपनियां हजारों इंजीनियर्स को नौकरी पर रखते हैं। हर जो चीज जो हम इंटरनेट पर करते हैं और देखते हैं वह एक कोड से संभव हो पाता है। और यही कारण है कि वे ऊंची सैलरी पर बाजार में उपलब्ध बेस्ट प्रोग्रामर्स और इंजीनियर्स को नौकरी पर रखते हैं। टेक इंडस्ट्री में ऊंची सैलरी के जॉब्स का यही रहस्य है।
महामारी के दौरान लोग ऑनलाइन अधिक समय बिताते लगे पर कंपनियों के राजस्व में कमी
कंपनियों के राजस्व में गिरावट उन उपयोगकर्ताओं के बदलते व्यवहार के विपरीत है जो अपनी स्क्रीन पर कोविड महामारी के बाद अधिक से अधिक समय ऑनलाइन स्क्रीन पर बिताते हैं, कोविड ने लोगों को घरों की चहारदीवारी तक सीमित कर दिया। हालांकि, इस स्थिति का कंपनियों की बैलेंस शीट पर कोई फायदा नहीं दिखा।


More Stories
Nuclear Power Operator to Set Up New Design Unit to Back Private Sector Projects
फर्जी IAS तृप्ति राजपूत पर शिकंजा, ससुराल से मिले ट्रेनिंग अफसर के मोमेंटो और ‘भारत सरकार’ लिखी इनोवा जब्त
Cyber Cell Honours Samay Raina as Comedian Jokes About Latent Controversy With CM