मेरिकी संसद की स्पीकर नैंसी पेलोसी की ताइवान विजिट के बाद पहली बार प्रेसिडेंट जो बाइडेन का रिएक्शन आया है। बाइडेन ने सोमवार को कहा कि ताइवान के आसपास मिलिट्री एक्सरसाइज करके चीन सिर्फ तनाव बढ़ा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा- चीन की हर हरकत पर वॉशिंगटन की पैनी नजर है। अमेरिका को चीन के इस कदम से कोई डर नहीं, लेकिन फिक्र जरूर है। बाइडेन के बयान पर चीन की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं दिया गया है।
नैंसी पेलोसी ने पिछले हफ्ते ताइवान दौरा किया था। चीन इससे बेहद नाराज है। उसने ताइवान के चारों तरफ अपने वॉरशिप तैनात कर दिए हैं। चीन की एयरफोर्स के फाइटर जेट्स भी ताइवान की हवाई सीमा के करीब उड़ान भर रहे हैं। मीडिया से बातचीत में बाइडेन ने कहा- चीन की हरकतों से अमेरिका को कोई डर नहीं है, लेकिन ये कुछ चिंता की बात जरूर है। वो जितना कर सकते थे, उतना कर चुके हैं। मुझे नहीं लगता कि इससे ज्यादा वो कुछ कर पाएंगे।


More Stories
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Jio Platforms IPO में निवेशकों की भारी दिलचस्पी, तीसरे दिन सब्सक्रिप्शन 6 गुना के पार पहुंचा
अरुणाचल सीमा पर चीन की नई चाल, कई जगह तनाव बढ़ा