ह्यूस्टन, टेक्सास में स्थित बड़ी चर्च के प्रमुख ईसाई पादरी जोएल ओस्टीन द्वारा संचालित चर्च में रविवार को हुई गोलीबारी में दो लोग घायल हो गए. पुलिस ने हमलावर महिला को मार गिराया. शहर के पुलिस प्रमुख ट्रॉय फिनर ने बताया कि घायलों में करीब पांच साल के एक बच्चा भी है, जिसकी हालत गंभीर है, जबकि 57 वर्षीय व्यक्ति की हालत स्थिर है जिसने कूल्हे में गोली खाई. दोपहर में, लेकवुड चर्च ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि गोलीबारी के बाद अफरा तफरी का माहौल था, और इसके बाद कानून प्रवर्तन अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे.
also read: प्रधानमंत्री मोदी आज श्रीलंका और मॉरिशस में UPI का करेंगे शुभारंभ
हमलावर महिला की पहचान अज्ञात, पुलिस ने तत्परता दिखाया
पुलिस प्रमुख ने कहा कि हमलावर महिला की उम्र लगभग 30 वर्ष के आसपास होगी, जो लगभग पांच साल के बच्चे के साथ चर्च में दाखिल हुई और गोलीबारी शुरू कर दी. फिनर ने बताया कि दोपहर एक बजकर 50 मिनट पर चर्च में गोलीबारी की घटना के दौरान दो कानून प्रवर्तन अधिकारी भी मौजूद थे जो उस वक्त ड्यूटी पर नहीं थे, लेकिन उन्होंने ड्यूटी पर नहीं होने के बावजूद तत्परता दिखाई और महिला पर गोलियां दागीं जिससे उसकी मौत हो गई. महिला की पहचान अभी उजागर नहीं हुई है.
पुलिस प्रमुख ने बताया कि महिला ने धमकी दी थी कि उसके पास एक बम है, और जब पुलिस पहुंची, तो उसने एक अज्ञात पदार्थ को छिड़काव किया. उन्होंने बताया कि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि वह पदार्थ क्या था, हालांकि दमकल विभाग के कर्मचारी इसे जांचने और घटनास्थल को साफ करने के लिए पहुंचे हैं.


More Stories
जज बनकर न्यायिक अधिकारी को धमकाने वाले सुकेश चंद्रशेखर को सुप्रीम कोर्ट से झटका, सजा पर रोक लगाने की याचिका खारिज
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation