अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन सऊदी अरब के दौरे पर हैं। यहां उन्होंने क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से मुलाकात की। इस दौरान बाइडेन ने 2018 में हुई पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या का मामला उठाया। उनका मानना है कि खशोगी की हत्या के लिए क्राउन प्रिंस जमाल जिम्मेदार हैं।
बाइडेन ने कहा- मैंने बैठक में जमाल खशोगी की हत्या का मुद्दा उठाया। मैं इसके बारे में क्या सोचता हूं इस पर चर्चा करना जरूरी था। मैंने क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से कहा कि खशोगी की हत्या के लिए आप जिम्मेदार हैं।
इस पर क्राउन प्रिंस ने कहा- मैं व्यक्तिगत रूप से पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या के लिए जिम्मेदार नहीं हूं। हम उन लोगों पर कार्रवाई कर रहे हैं, जो इस हत्या के पीछे हैं।
पिछले साल अमेरिका की एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि वॉशिंगटन पोस्ट के सऊदी पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या की योजना को सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने मंजूरी दी थी। रिपोर्ट में यह भी बताया कहा गया कि क्राउन प्रिंस खशोगी को सऊदी अरब के लिए खतरा मानते थे।


More Stories
SAFF Championship में आज भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, VETO पर मुफ्त देखें लाइव मुकाबला
Google Offers Voluntary Exit Packages to Employees in Five Countries, Seeks Workforce Reduction
Three-Storey Building Collapses Near Delhi Metro Station, 2 Dead