टी20 वर्ल्ड कप के पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का असर अब क्रिकेट टीमों की यात्रा योजनाओं पर भी साफ दिखने लगा है। टी20 वर्ल्ड कप से बाहर जिम्बाब्वे टीम भारत में रुकी, दुबई एयरपोर्ट प्रभावित होने से वापसी योजना अटकी हुई है। सुपर-8 चरण के अपने अंतिम मुकाबले में साउथ अफ्रीका से हार के बाद जिम्बाब्वे का टूर्नामेंट में सफर समाप्त हो गया था। इसके बाद कप्तान सिकंदर रजा की अगुवाई वाली टीम के खिलाड़ी दिल्ली से अलग-अलग उड़ानों के जरिए दुबई होते हुए जिम्बाब्वे लौटने वाले थे।
Also Read:टाटा पंच खरीदने से पहले जानिए पूरा बजट और EMI प्लान
हालांकि, इजरायल-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण दुबई एयरपोर्ट पर कई उड़ानों के शेड्यूल प्रभावित हुए हैं। टीम के मुख्य कोच जस्टिन सैमन्स ने बताया कि मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए यात्रा कार्यक्रम फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि स्थिति मानसिक रूप से चुनौतीपूर्ण जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों ने मैच के दौरान पूरा ध्यान खेल पर ही केंद्रित रखा।टीम के ऑलराउंडर ग्रीम क्रीमर, जो दुबई में रहते हैं, उनके लिए भी हालात अनिश्चित बने हुए हैं। अधिकांश खिलाड़ियों को दुबई से कनेक्टिंग फ्लाइट लेकर आगे की यात्रा करनी थी, जो फिलहाल संभव नहीं हो पा रही है।
टी20 के बीच तनाव, ICC की पहल
इस बीच इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने भी मामले में हस्तक्षेप करते हुए वैकल्पिक व्यवस्था पर काम शुरू कर दिया है। बोर्ड ने खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए दूसरी उड़ानों के विकल्प तलाशने की बात कही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, टीम को इथियोपिया के अदीस अबाबा के रास्ते स्वदेश भेजा जा सकता है।उधर, न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल खेलने जा रही साउथ अफ्रीकी टीम के मुख्य कोच शुक्री कॉनराड ने भी माना कि मौजूदा हालात खिलाड़ियों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। हालांकि उन्होंने विश्वास जताया कि टीम मैनेजमेंट और ICC जल्द ही समाधान निकाल लेंगे।मैदान के बाहर चल रहा यह भू-राजनीतिक तनाव अब खिलाड़ियों की यात्रा योजनाओं को प्रभावित कर रहा है, और जिम्बाब्वे टीम की घर वापसी फिलहाल अनिश्चित बनी हुई है।


More Stories
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder
Jio Platforms IPO में निवेशकों की भारी दिलचस्पी, तीसरे दिन सब्सक्रिप्शन 6 गुना के पार पहुंचा