नासा का क्रू-10 मिशन 12 मार्च को लॉन्च किया जाएगा, जिसके लिए इस्तेमाल किया जाने वाला स्पेसएक्स ड्रैगन कैप्सूल लॉन्च साइट पर पहुंच चुका है. सोमवार को नासा और स्पेसएक्स ने क्रू-10 मिशन के सदस्यों के साथ मिलकर लॉन्च से पहले का पूर्वाभ्यास पूरा किया. इस मिशन के साथ ही भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके साथी बैरी विल्मोर के जल्द पृथ्वी पर लौटने की संभावना बढ़ गई है. अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के अनुसार, दोनों मार्च के अंत तक धरती पर वापस आ सकते हैं. वे पिछले नौ महीने से अंतरिक्ष में हैं.
Also Read : उर्वशी रौतेला ने खरीदी 12 करोड़ की Rolls Royce Cullinan, बनीं पहली एक्ट्रेस
भारतीय मूल की सुनीता विलियम्स और अमेरिकी बैरी बुच विल्मोर 5 जून 2024 को आठ दिन की अंतरिक्ष यात्रा पर गए थे, लेकिन वे नौ महीने से स्पेस स्टेशन में अटके हैं. जिस स्टारलाइनर विमान से दोनों यात्रियों ने अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन की उड़ान भरी थी, अब वह धरती पर वापस लौट आया. तकनीकी खामी के चलते यह यान बिना किसी अंतरिक्ष यात्री के धरती पर लौटा.
नासा के बोइंग क्रू फ्लाइट टेस्ट मिशन में स्टारलाइनर की पहली मानवयुक्त उड़ान
5 जून 2024 को नासा का बोइंग क्रू फ्लाइट टेस्ट मिशन लॉन्च किया गया था. इस मिशन के तहत नासा ने अपने दो अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बैरी बुच विल्मोर को आठ दिन की यात्रा पर भेजा. दोनों को स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान के जरिए मिशन में भेजा गया था. यह अंतरिक्ष यात्रियों के साथ अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) के लिए स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान की पहली उड़ान थी. जिस मिशन पर सुनीता और बैरी हैं वो नासा का व्यावसायिक क्रू कार्यक्रम का हिस्सा है.
Also Read : वायुसेना को मिलेंगे नए लड़ाकू विमान, टेंडर में अमेरिकी एफ-15 भी हो सकता है शामिल
स्टारलाइनर मिशन में थ्रस्टर खराबी और हीलियम लीक की जांच जारी
अंतरिक्ष स्टेशन के लिए स्टारलाइनर की उड़ान के दौरान, अंतरिक्ष यान के कुछ थ्रस्टर्स ने उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया। थ्रस्टर्स’ आमतौर पर कम फोर्स वाले रॉकेट मोटर्स को कहा जाता है. थ्रस्टर्स के कमजोर प्रदर्शन के अलावा स्टारलाइनर के हीलियम सिस्टम में कई लीक भी देखे गए. इसके बाद नासा और बोइंग ने अंतरिक्ष यान के बारे में व्यापक डेटा विश्लेषण के जरिए जानकारी जुटाई. इस जांच में अंतरिक्ष शटल कोलंबिया दुर्घटना के बाद स्थापित हुए संगठन शामिल थे.
Also Read : IPL 2025 से पहले SRH ने नई जर्सी दिखाई, पहली भिड़ंत RR से


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation