सूडानी सेना और अर्धसैनिक बलों के बीच चल रहे संघर्ष के कारण कर्नाटक के 31 आदिवासी सूडान के हिंसा प्रभावित क्षेत्र में फंसे हुए हैं। इस बीच, कर्नाटक के विधानसभा चुनावों के बीच, आदिवासियों की सुरक्षा के लिए कार्रवाई में कमी के लिए कांग्रेस ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसरवराज बोम्मई की आलोचना की है।
इसके साथ ही दावा किया है कि सूडान में फंसे हुए कर्नाटक के 31 आदिवासियों को वहां से सुरक्षित निकालने के लिए सरकार ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं शुरू की है।
वहीं कांग्रेस नेता और कर्नाटक पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने इस संबंध में केंद्र सरकार से आग्रह किया किया है कि सूडान में फंसे हुए कर्नाटक फंसे हक्की पिक्की जनजाति के कर्नाटक के 31 लोगों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करें।
कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने केंद्र सरकार, विदेश मंत्रालय और कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई से तत्काल हस्तक्षेप करने और गृहयुद्ध से परेशान सूडान में फंसे हक्की पिक्की जनजाति के कर्नाटक के 31 लोगों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।
बता दें कर्नाटक का हक्की पिक्की जनजाति जिसके 31 लोग हिंसा प्रभावित सूडान में फंसे हुए हैं वो कर्नाटक का एक अर्ध-खानाबदोश आदिवासी समूह है। बताया जा रहा है कि पिछले सप्ताी के अंत में सूडान में संघर्ष शुरू होने के बाद से उनके पास पर्याप्त खाद्य आपूर्ति नहीं है।
हालांकि कर्नाटक राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कहा कि विदेश मंत्रालय (MEA) को सूडान में आदिवासियों की स्थिति के बारे में सूचित कर दिया गया है और फंसे हुए लोगों से बाहर नहीं निकलने और देश में भारतीय दूतावास के निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया है।


More Stories
Climate Meets Technology: Advancing Innovation for a Sustainable Future
James Dyson Award 2026: Indian Student Designs Electric Vehicle for Security Patrols
बस हादसे के बाद खुली पोल, ग्रेटर नोएडा में 1.55 लाख का चालान और सुरक्षा इंतजामों की कमी