श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे मुश्किल वक्त में साथ देने के लिए भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रिया अदा किया है। रानिल ने कहा- हमारा देश अपने इतिहास के सबसे मुश्किल वक्त से गुजर रहा है। इस दौर में भारत और खासकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो जीवन रक्षक सांसें दी हैं, इसके लिए हम उनका शुक्रिया अदा करते हैं।पिछले हफ्ते जब विक्रमसिंघे ने श्रीलंका के राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी तो मोदी ने उन्हें फोन पर बधाई दी थी। मोदी ने कहा था- मुझे खुशी है कि श्रीलंका मुश्किलों के बावजूद लोकतंत्र के रास्ते से डिगा नहीं है।
सात दिन ठप रहने के बाद श्रीलंकाई संसद में बुधवार को काम हुआ। इस दौरान रानिल ने स्पीच दी। कहा- दुनिया हमारे हालात से वाकिफ है। कई देशों और संगठनों ने हमारी मदद की है, लेकिन मैं यहां भारत का जिक्र खास तौर पर करना चाहूंगा। हमें जो मदद भारत से मिली, वो बेमिसाल है। भारत हमारा सबसे करीबी पड़ोसी है। ऐसे वक्त जबकि हम फिर अपने पैरों पर खड़े होने की कोशिश कर रहे हैं तो भारत साथ है।


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation