कहा जा रहा है कि ट्विटर के नए बॉस मस्क ने कर्मचारियों को हफ्ते में 80 घंटे काम करने के लिए चेताया है। साथ ही ये भी दावे कि जा रहे हैं कि कर्मचारियों को मिलने वाला फ्री फूड यानी मुफ्त खाने की सुविधा भी खत्म की जाएगी।ता दें कि ट्विटर ने शुक्रवार को ब्लू टिक सब्सक्राइबर सेवा को भी रोक दिया है।
एलन मस्क ने फरमान जारी करते हुए कहा है कि जो भी कर्मचारी ऑफिस नहीं आएगा, यह मान लिया जाएगा कि उसने इस्तीफा दे दिया है।साथ ही मस्क का यह भी कहना था कि अगर अधिकारी अपनी डेडलाइन को पूरा नहीं करते हैं, तो उनकी छुट्टी कर दी जाएगी। दरअसल मस्क को तमाम बदलाव के बीच कंपनी के दिवालिया होने की चिंता सता रही है। कर्मचारियों के साथ हुई मीटिंग में एलन मस्क ने कहा है कि ट्विटर के दिवालिया होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
मस्क के ट्विटर खरीदने से पहले तक ब्लू टिक सिर्फ सेलिब्रिटीज, पत्रकारों, नेताओं आदि को ही मिलता था और ट्विटर इन खातों को प्रमाणित करता था। मस्क के नए नियम के अनुसार अब एक फोन, क्रेडिट कार्ड और हर महीने 8 डॉलर खर्च करने की क्षमता रखने वाला कोई भी शख्स ब्लू टिक हासिल कर सकता है। सबसे बड़े बदलाव के रूप में ब्लू सब्सक्रिप्शन के लिए पेड सुविधा को शामिल करना है। जैसे ही एलन मस्क ने पेड ब्लू टिक का इशारा किया था, सोशल मीडिया पर इसका जमकर विरोध हुआ था।


More Stories
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder
Jio Platforms IPO में निवेशकों की भारी दिलचस्पी, तीसरे दिन सब्सक्रिप्शन 6 गुना के पार पहुंचा