सिंगापुर एयरलाइंस ने पिछले महीने टर्बुलेंस का शिकार हुए एक विमान के 211 यात्रियों को पूरा हवाई किराया वापस करने और आर्थिक मुआवजे का प्रस्ताव दिया है. लंदन से सिंगापुर जा रही उड़ान संख्या एसक्यू 321 ने 21 मई को टर्बुलेंस का सामना किया था, जिसके कारण विमान को आपात स्थिति में बैंकॉक के सुवर्णभूमि हवाई अड्डे पर उतारना पड़ा था. इस हादसे में एक यात्री की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हो गए थे.
Also Read: हरभजन सिंह ने कामरान अकमल को सिखों पर नस्लवादी मजाक करने पर पढ़ाया इतिहास का पाठ
यात्रियों को हवाई किराया वापसी, चालक दल के मुआवजे पर अनिश्चितता
विमानन कंपनी ने सोमवार को यात्रियों को मुआवजे के प्रस्ताव भेजे. सिंगापुर एयरलाइंस के बयान के अनुसार, जिन यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं, उन्हें 10 हजार अमेरिकी डॉलर की पेशकश की गई है. वहीं, गंभीर रूप से घायल यात्रियों को उनकी स्थिति के अनुसार मुआवजे के प्रस्ताव पर चर्चा के लिए आमंत्रित किया गया है. कंपनी ने यह भी कहा कि जिन यात्रियों को दीर्घकालिक चिकित्सा देखभाल की आवश्यकता है, उन्हें उनकी तत्काल जरूरतों को पूरा करने के लिए 25 हजार अमेरिकी डॉलर का अग्रिम भुगतान दिया जाएगा, जो अंतिम मुआवजे का हिस्सा होगा.
उड़ान संख्या एसक्यू 321 के सभी यात्रियों को हवाई किराए की पूरी राशि वापस की जाएगी, चाहे उन्हें कोई चोट लगी हो या नहीं. हालांकि, चालक दल के 18 सदस्यों के मुआवजे के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है. इस घटना में विमान के बुरी तरह से लड़खड़ाने के कारण कई यात्री और चालक दल के सदस्य विमान की छत से टकराकर घायल हो गए थे. सिंगापुर एयरलाइंस ने इस दुखद घटना के बाद यात्रियों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है.
Also Read: मलावी के उपराष्ट्रपति का विमान लापता, 18 घंटे से सर्च ऑपरेशन जारी


More Stories
7 साल तक संदीप समझकर सलमान के साथ रही युवती, तीन बच्चों के बाद आधार कार्ड से खुला राज
The train robbery that never was: 2 Gujarat men, an attempted derailment
Kochi Mercedes Crash: Victim’s Daughter Accuses Judge of Evidence Tampering