सऊदी अरब देश की राजधानी रियाद में अपना पहला एल्कोहल स्टोर खोलने की तैयारी कर रहा है. एक सूत्र ने इस योजना के बारे में जानकारी दी, जिसमें यह उजागर हुआ कि यह स्टोर विशेष रूप से गैर-मुस्लिम राजनयिकों के लिए होगा. इस डॉक्यूमेंट के माध्यम से भी यह बताया गया है कि इस स्टोर की शुरुआत के साथ-साथ यह पहला समय होगा जब सऊदी अरब में ऐसा कोई स्थान होगा जहां एल्कोहल बेचा जाएगा और इसमें गैर-मुस्लिमों के लिए विशेष सेवाएं प्रदान की जाएंगी.
Also Read: Celebrating Democracy: National Voters Day in India
जावया (Zawya) न्यूज का दावा है कि इस दस्तावेज में कहा गया है कि ग्राहकों को शराब खरीदने के लिए एक मोबाइल ऐप के जरिए रजिस्ट्रेशन करना होगा और विदेश मंत्रालय से क्लीयरेंस कोड प्राप्त करना होगा. हालांकि, ग्राहक सीमित मात्रा में शराब खरीद सकेंगे.
सऊदी अरब: मासिक कोटा का करना होगा पालन
दस्तावेज के मुताबिक ग्राहक मासिक कोटा के हिसाब से ही शराब खरीद सकेंगे. सऊदी सरकार ने यह कदम विजन 2030 नामक व्यापक योजना के तहत उठाया है. गौरतलब है कि सरकार ने तेल- श्रोत खाली हो जाने के बाद अर्थव्यवस्था के निर्माण के लिए विजिन 2030 योजना बनाई है.
Also Read: Celebrating International Day of Education
डिप्लोमैटिक क्वार्टर में खोला जाएगा स्टोर
दस्तावेज में कहा गया है कि नया स्टोर रियाद के डिप्लोमैटिक क्वार्टर में खोला जाएगा, जहां करीब में दूतावास और राजनयिक रहते हैं. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि अन्य गैर-मुस्लिम प्रवासी इसमें आ सकते हैं या नहीं. बता दें कि सऊदी अरब में लाखों प्रवासी रहते हैं. इनमें से अधिकतर एशिया और मिस्र से आए मुस्लिम कामगार हैं. सूत्र ने कहा कि स्टोर आने वाले हफ्तों में खुलने की उम्मीद है.
Also Read: Register yourself in the list of Voters Online: Steps
शराब पीने पर सख्त सजा
शराब का स्टोर खोलने के फैसले को क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के सुधार के कदमों से जोड़कर देखा जा रहा है. माना जा रहा है कि इस फैसले से सऊदी अरब पर अपने ऊपर लगे रूढ़िवादी मुस्लिम देश के ठप्पे को हटाना चाहता है. सऊदी अरब में शराब पीने के खिलाफ सख्त कानून हैं. शराब पीने वाले शख्स को यहां कोड़े मारने की सजा दी जाती है. हालांकि, अब इसे जेल की सजा से बदल दिया गया है.
Also Read: बिहार के पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर को मिलेगा ‘भारत रत्न’


More Stories
Rahul Gandhi’s Convoy Cars Collide With Ambulance on UP Expressway
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder