भाजपा में शामिल हुए पूर्व आप सांसद संदीप पाठक ने पंजाब सरकार से अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर सार्वजनिक करने की मांग उठाई। उन्होंने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर पुलिस कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाने का आग्रह किया। संदीप पाठक ने अदालत से कहा कि पंजाब सरकार याचिका लंबित रहने तक उनके खिलाफ गिरफ्तारी जैसी कार्रवाई न करे। मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया कि पंजाब पुलिस ने अलग-अलग जिलों में दो गंभीर एफआईआर दर्ज कीं।
Also Read:लिपुलेख पर तल्खी, फिर भी भारत ने नेपाल को दी खाद राहत
संदीप पाठक का आरोप, FIR की डिटेल पंजाब पुलिस वेबसाइट पर अपलोड नहीं की गई
याचिका में पाठक ने बताया कि उन्हें मीडिया रिपोर्टों और अनौपचारिक सूत्रों से एफआईआर की जानकारी प्राप्त हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन ने लगातार प्रयासों के बावजूद एफआईआर विवरण सार्वजनिक नहीं किए और वेबसाइट पर अपलोड भी नहीं किया।
पाठक ने दावा किया कि पंजाब सरकार जानबूझकर एफआईआर विवरण छिपाकर राजनीतिक बदले की भावना से कार्रवाई कर रही है। सूत्रों के अनुसार, दोनों मामलों में भ्रष्टाचार और महिला उत्पीड़न जैसे गंभीर गैर-जमानती आरोप शामिल बताए गए हैं। बीते 24 अप्रैल को संदीप पाठक समेत सात राज्यसभा सांसदों ने आम आदमी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन की। सांसदों ने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल की पार्टी अपने मूल सिद्धांतों, नैतिक मूल्यों और राजनीतिक आदर्शों से भटक चुकी है।
Also Read:लिपुलेख पर तल्खी, फिर भी भारत ने नेपाल को दी खाद राहत


More Stories
अलवर में मां ने दो बच्चों की हत्या कर की आत्महत्या, बचाने आई बहन घायल
Mona Agarwal, Avani Lekhara Win Gold and Silver for India at Asian Para Games
Economist Who Predicted 2008 Financial Crisis Warns India Must Accelerate Growth to Create Jobs