रूस और यूक्रेन के बीच शुरू हुई जंग को जल्द ही दस महीने पूरे हो जाएंगे और इसके खत्म होने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन लगातार संघर्ष वाला रुख अपनाए हुए हैं। रूस यूक्रेन पर हमले कर रहा है। वह यहां के एनर्जी इन्फ्रास्ट्रक्चर को निशाना बना रहा है, जिसके चलते लाखों लोग बिना बिजली के रहने को मजबूर हैं। युद्ध को लेकर अपने हालिया बयान में पुतिन ने कहा है कि देश के उन हिस्सों में ‘मुश्किल स्थिति’ है, जिन्हें क्रेमलिन (रूसी राष्ट्रपति का कार्यालय) ने अपना घोषित कर दिया है। इन सबके बीच यूक्रेन ने जंग खत्म करने की मांग की है।
सुरक्षा एजेंसियों के हवाले से रॉयटर्स ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बयान की जानकारी दी। जिसमें उन्होंने कहा है, “हां, अब ये आपके लिए मुश्किल है। दोनेतस्क और लुहांस्क पीपुल्स रिपब्लिक, खेरसॉन और जापोरिज्जिया क्षेत्रों में स्थिति अत्यंत कठिन बनी हुई है।”
पुतिन ने सोमवार को बेलारूस के अपने समकक्ष अलेक्जेंडर लुकाशेंको से मुलाकात की है लेकिन इससे यूक्रेन को इस बात की चिंता बढ़ गई है कि उसका पड़ोसी देश बेलारूस युद्ध में रूस को समर्थन बढ़ा सकता है


More Stories
3% hike in dearness allowance for central government employees cleared by cabinet
स्पेन में दो हाई स्पीड ट्रेनें टकराईं:39 लोगों की मौत की खबर; एक ट्रेन ने दूसरी को पीछे से टक्कर मारी
Indian Developers to Present Projects at Moscow International Game Week