रूस ने मंगलवार तड़के यूक्रेन के कई शहरों पर बड़े पैमाने पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए, जिनमें कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में छह लोग निप्रो और चार लोग कीव के बताए जा रहे हैं। हमलों में कई आवासीय इमारतें क्षतिग्रस्त हुईं और दर्जनों लोग घायल हो गए। घायलों में कई बच्चे भी शामिल हैं। अधिकारियों ने इसे हाल के महीनों के सबसे बड़े रूसी हमलों में से एक बताया है। रातभर चले हवाई हमलों के बाद कीव के कई इलाकों में बचाव अभियान जारी रहा। आपातकालीन दल मलबे में फंसे लोगों की तलाश में जुटे रहे, जबकि शहर के कई हिस्सों में धुआं उठता दिखाई दिया। अधिकारियों ने आशंका जताई कि कुछ लोग अभी भी क्षतिग्रस्त इमारतों के नीचे दबे हो सकते हैं। पूरे शहर में एयर रेड सायरन लगातार बजते रहे।
Also Read: MK1 का सफल परीक्षण, भारत की रक्षा शक्ति हुई मजबूत
रूस के बड़े मिसाइल और ड्रोन हमले में यूक्रेन में 10 लोगों की मौत, कई घायल
यूक्रेन के अधिकांश हिस्सों में मंगलवार सुबह हवाई हमले की चेतावनी जारी रही। कीव के मेयर विताली क्लिट्स्को ने नागरिकों से सुरक्षित शेल्टरों में रहने की अपील की। शहर के सैन्य प्रशासन प्रमुख तिमुर तकाचेंको ने कहा कि रूस बैलिस्टिक मिसाइलों से हमले कर रहा है। हमलों के कारण कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति भी बाधित हुई। रूस ने पिछले सप्ताह चेतावनी दी थी कि वह यूक्रेन पर “व्यवस्थित हमले” करेगा। मॉस्को का कहना है कि यह कार्रवाई लुहान्स्क क्षेत्र में एक छात्रावास पर हुए ड्रोन हमले के जवाब में की जा रही है, जिसमें 21 लोगों की मौत हुई थी। हालांकि यूक्रेन का दावा है कि उसने उस क्षेत्र में रूसी सैन्य ठिकाने को निशाना बनाया था, न कि नागरिक भवन को।
हमलों के दौरान कीव में गैस स्टेशन, निर्माण स्थल, अपार्टमेंट ब्लॉक और निजी मकानों में आग लग गई। वहीं जापोरिज्जिया में एक औद्योगिक परिसर को भी निशाना बनाया गया। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने पहले ही बड़े रूसी हमले की आशंका जताई थी और नागरिकों से हवाई हमले की चेतावनियों को गंभीरता से लेने की अपील की थी। इस बीच रूस के क्रास्नोदार क्राय क्षेत्र में स्थित इल्स्की तेल रिफाइनरी पर भी ड्रोन हमला हुआ, जिसके बाद वहां आग लग गई। रूसी अधिकारियों के अनुसार इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। हाल के हफ्तों में दोनों देशों के बीच ड्रोन और मिसाइल हमलों की तीव्रता बढ़ी है, जिससे संघर्ष और अधिक गंभीर होता जा रहा है।
Also Read: पश्चिम एशिया संकट और रुपया: क्या 100 के पार जाएगा डॉलर?


More Stories
HDFC Bank के अगले CEO और MD बनेंगे अनूप बागची, RBI ने दी नियुक्ति को मंजूरी
कॉकपिट में कैप्टन स्मित पर हमला, FlyDubai फ्लाइट में मची अफरातफरी; वीडियो वायरल
PM Modi Pays Tribute to Mahatma Gandhi on His Birth Anniversary