अमेरिका की स्टेट ऑफ द एयर की सालाना रिपोर्ट विकसित देशों में पॉल्यूशन की डरावनी स्थिति दिखा रही है। 22 वर्षों से हर साल आ रही अमेरिकन लंग एसोसिएशन की हालिया रिपोर्ट बता रही है कि अमेरिका के लोग इस बार सबसे ज्यादा प्रदूषित हवा की चपेट में हैं। करीब 13 करोड़ 70 लाख लोगों पर इसका प्रभाव पड़ रहा है, जो कि पूरी आबादी का करीब 40% है।
पॉल्यूशन : प्रदूषित हवा वाले राज्यों में कैलिफोर्निया टॉप पर
रिपोर्ट में सामने आया है कि हर साल से ज्यादा अमेरिकी लोग इस साल खराब हवा की चपेट में आए हैं। करीब 63% से ज्यादा लोग हवा में घुले जानलेवा PM प्रदूषण के साथ रहने को मजबूर हैं। पिछले साल के मुकाबले प्रभावित लोगों की संख्या करीब 90 लाख ज्यादा है। प्रदूषित हवा वाले राज्यों में कैलिफोर्निया पहले स्थान पर है।
यहां तक कि टॉप 25 सबसे खराब हवा वाले शहरों में कैलिफोर्निया के 11 शहर शामिल हैं। इसके अलावा फ्रेंसो, कैलिफ, अलास्का जैसे शहरों की भी हालत खराब है। लॉस एंजेलिस सबसे खराब ओजोन लेवल वाले शहरों में शामिल है। राहत इतनी ही है कि प्रदूषण के लिए कुख्यात पिट्सबर्ग में हवा की गुणवत्ता में सुधार हुआ है।
खराब हवा से बालों पर पड़ रहा बुरा असर
पार्टिकुलेट मैटर, जिसे प्रदूषण की खबरों में आप PM के रूप में पढ़ते हैं, वह सांसों पर ही नहीं बल्कि
बालों पर भी बुरा असर डालता है। एक रिसर्च के अनुसार PM के संपर्क में आने से हेयर फॉलिकल
कोशिकाओं में एक विशेष प्रकार के प्रोटीन का स्तर घट जाता है। इससे बालों के विकास की क्षमता घट
जाती है। इसके अलावा वायु प्रदूषण के कारण होने वाले ऑक्सीडेटिव तनाव से भी बालों के रंग पर असर
पड़ता है और उनके टिकने की क्षमता भी प्रभावित होती है।
धूल, राख, कालिख, धातु से मिलकर बनते हैं पार्टिकल्स
हवा में घुले यह पार्टिकल्स धूल, राख, कालिख, धातु से मिलकर बने होते हैं। वाहन, इंडस्ट्री के
अलावा पिछले कुछ वर्षों में जंगलों में लगी आग से भी ऐसे पार्टिकल्स बढ़ रहे हैं। यही वजह है
कि सबसे ज्यादा खराब हवा वाले 25 शहर जंगल वाली आग से जुड़े हैं।


More Stories
Odisha, Andhra Pradesh on High Alert as Severe Cyclonic Storm Arnab Approaches
Rahul Gandhi’s Convoy Cars Collide With Ambulance on UP Expressway
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications