प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से दो दिन के अमेरिका दौरे पर हैं. अमेरिकी समय के अनुसार, पीएम मोदी बुधवार शाम वॉशिंगटन पहुंचे, जहां उनकी मुलाकात अमेरिकी राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड से हुई. इस बैठक में भारत-अमेरिका संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई. बातचीत के दौरान, आतंकवाद से निपटने और उभरते खतरों को लेकर खुफिया सहयोग बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया गया.
Also read: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 शेड्यूल जारी: जानें पूरी डिटेल
पीएम मोदी ने हिंदू-अमेरिकी तुलसी गबार्ड को अमेरिका की टॉप खुफिया अधिकारी नियुक्त किए जाने को लेकर उन्हें बधाई भी दी. दरअसल बुधवार को सीनेट की तरफ से पुष्टि किए जाने के कुछ घंटों बाद, तुलसी गबार्ड ने ओवल ऑफिस में राष्ट्रीय खुफिया निदेशक के रूप में शपथ ली थी. पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, “वाशिंगटन डीसी में US की राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड से मुलाकात की और उन्हें बधाई दी. हमारे बीच भारत-US दोस्ती के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई, जिसकी वह हमेशा से प्रबल समर्थक रही हैं.”
Also read: वॉशिंगटन में पीएम मोदी और तुलसी गबार्ड ने किन मुद्दों पर चर्चा की?
पीएम मोदी की वॉशिंगटन यात्रा: आतंकवाद, साइबर सुरक्षा और द्विपक्षीय वार्ता पर जोर
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि दोनों नेताओं के बीच आतंकवाद से निपटने, साइबर सुरक्षा और उभरते खतरों में खुफिया सहयोग बढ़ाने पर भी चर्चा हुई. पीएम मोदी फ्रांस के बाद बुधवार को शाम करीब 5.30 बजे (गुरुवार, सुबह 4 बजे IST) अमेरिका के वॉशिंगटन पहुंचे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ट्रंप संग गुरुवार को व्हाइट हाउस में द्विपक्षीय चर्चा करेंगे. इससे पहले पेरिस में पीएम मोदी ने फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक्शन समिट की सह-अध्यक्षता की थी.
अमेरिका के अटॉर्नी जनरल पाम बॉन्डी ने तुलसी गबार्ड को पद की शपथ दिलाई. ट्रंप ने गबार्ड को असाधारण साहस और देशभक्ति वाली अमेरिकी महिला कहकर संबोधित किया था. उन्होंने कहा कि तुलसी को तीन बार आर्मी नेशनल गार्ड में तैनात किया जा चुका है. वह एक पूर्व डेमोक्रेटिक कांग्रेस सदस्य हैं. वहीं तुलसी ने भी उन पर भरोसा जताने के लिए राष्ट्रपति ट्रंप को धन्यवाद दिया.


More Stories
Bengaluru Cab Driver allegedly Kills Wife and Six Relatives Over Family Interference
दिवाली और छठ पर घर जाने वालों की भीड़ से रेलवे स्टेशन फुल, RPF तैनात और AI कैमरों से निगरानी तेज़।
Shehzad Poonawalla Crowned Rise & Fall 2 Winner, Announces Prize Money Donation for Flood Relief