प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाल ही में पांच देशों की यात्रा पर निकले थे. इस दौरे की शुरुआत उन्होंने घाना से की. इसके बाद उन्होंने कैरेबियाई राष्ट्र त्रिनिदाद और टोबैगो का दौरा किया. तीसरे चरण में पीएम मोदी अर्जेंटीना पहुंचे, जिसके बाद वे ब्राजील गए, जहां उन्होंने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लिया और ब्रासीलिया की राजकीय यात्रा की. यात्रा के अंतिम चरण में प्रधानमंत्री नामीबिया पहुंचे. आइए नजर डालते हैं इस दौरे की प्रमुख खासियतों पर.
8 दिवसीय विदेश दौरे के बाद लौटे पीएम , घाना में मिला सर्वोच्च नागरिक सम्मान
पीएम नरेंद्र मोदी पांच देशों की यात्रा के बाद वापस लौट आए हैं. उनका विमान गुरुवार सुबह पालम एयरपोर्ट पर उतरा. पीएम मोदी ने अपने आठ दिवसीय दौरे के दौरान घाना, त्रिनिदाद और टोबैगो, अर्जेंटीना, ब्राजील और नामीबिया सहित पांच देशों की यात्रा की. उन्होंनें ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भी भाग लिया. पीएम नरेंद्र मोदी दो जुलाई को सबसे पहले घाना पहुंचे. यहां पीएम मोदी को घाना के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘द ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना’ से सम्मानित किया गया. इसके बाद पीएम मोदी ने घाना की संसद को संबोधित किया. बता दें कि तीन दशक बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री ने घाना का दौरा किया.
Also Read : बारिश का कहर, बाबाधाम में मेले की धूम, कांवड़ पर तैयारियां, छांगुर खुलासा।
त्रिनिदाद एंड टोबैगो में पीएम मोदी को मिला सर्वोच्च सम्मान, हुए छह समझौते
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी घाना की सफल यात्रा के बाद कैरेबियन देश त्रिनिदाद एंड टोबैगो पहुंचे. देश की राजधानी पोर्ट ऑफ स्पेन पहुंचने के बाद एयरपोर्ट पर पीएम का गर्मजोशी से स्वागत किया गया. त्रिनिदाद और टोबैगो की राष्ट्रपति क्रिस्टीन कंगालू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को त्रिनिदाद और टोबैगो का सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार, ‘द ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक ऑफ त्रिनिदाद एंड टोबैगो’ प्रदान किया. उन्होंने यहां संसद को संबोधित किया. भारत और त्रिनिदाद एंड टोबैगो के बीच छह अहम समझौतों पर हस्ताक्षर हुए हैं. प्रधानमंत्री और त्रिनिदाद एंड टोबैगो की पीएम कमला प्रसाद बिसेसर के बीच हुई मुलाकात के बाद दोनों देश बुनियादी ढांचे के विकास, फार्मास्यूटिकल और रक्षा जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमत हुए.
Also Read : राजस्थान: चुरू में वायुसेना का जगुआर विमान क्रैश, दोनों पायलटों की मौत


More Stories
Supreme Court Allows Green Firecrackers in Delhi-NCR on November 7-8, Full Ban Returns From November 9
जज बनकर न्यायिक अधिकारी को धमकाने वाले सुकेश चंद्रशेखर को सुप्रीम कोर्ट से झटका, सजा पर रोक लगाने की याचिका खारिज
SC disposes of Ram Temple embezzlement petitions after Uttar Pradesh says charge sheet filed