जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्ज के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26-27 जून को जी7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए जर्मनी पहुंच गए हैं. रविवार की सुबह पीएम मोदी जर्मनी पहुंचे. इस दौरान एयरपोर्ट पर पारंपरिक बैंड की धुन के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया गया. पीएम मोदी का स्वागत वीडियो पीएमओ इंडिया द्वारा ट्वीट भी किया गया है. बता दें कि सम्मेलन के दौरान यूक्रेन संघर्ष, हिन्द प्रशांत क्षेत्र की स्थिति, खाद्य एवं ऊर्जा सुरक्षा, जलवायु सहित महत्वपूर्ण वैश्विक चुनौतियों पर चर्चा होगी.
विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने शुक्रवार को संवाददाताओं को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी 28 जून को संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा पर जायेंगे जहां वे यूएई के पूर्व राष्ट्रपति एवं अबू धाबी के शासक रहे शेख खलीफा बिन जायेद अल नाह्यान के निधन पर व्यक्तिगत रूप से श्रद्धांजलि देंगे . यह पूछे जाने पर जी7 शिखर बैठक यूक्रेन संकट के मुद्दे पर भारत का रूख क्या रहेगा, क्वात्रा ने कहा कि यूक्रेन संकट शुरू होने के समय से ही भारत का रूख स्पष्ट है कि जल्द से जल्द युद्ध विराम होना चाहिए और बातचीत एवं कूटनीति के जरिये समस्या का समाधान निकाला जाना चाहिए.
G-7
G-7 दुनिया की सात सबसे बड़ी और विकसित अर्थव्यवस्था वाले देशों का समूह है. इसलिए इसे G-7 समूह के नाम से भी जाना जाता है. इस समूह में जर्मनी, इटली, ब्रिटेन, अमेरीका, जापान, फ्रांस और कनाडा शामिल है. ये ऐसे देश हैं जो अपनी कम्यूनिटी वैल्यूज को मानते हैं.


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation