मुंबई के आतंकवादी हमले में रहे पाकिस्तानी आतंकवादी हफीज सईद के आवास पर हुए हमले को लेकर पाक ने भारत पर आरोप लगाया है। पाकिस्तान का आरोप है कि हाफिज सईद के आवास पर हुए हमले में भारत का हाथ है। पाकिस्तान ने मंगलवार को आरोप लगाया कि पिछले साल जून में लाहौर में मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के जौहर टाउन आवास के बाहर हुए विस्फोट में भारत शामिल था।
गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह ने विस्फोट का जिक्र करते हुए यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘आज हम जो मामला आपके सामने रख रहे हैं, उसमें भारत के शामिल होने के सबूत मिले हैं।’’ सनाउल्लाह ने पंजाब आतंकवाद रोधी विभाग (सीटीडी) के अतिरिक्त महानिरीक्षक इमरान महमूद के साथ संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हमने दुनिया के सामने अपना रुख बताने का फैसला किया है।’’ जून 2021 में जौहर टाउन में जमात-उद-दावा प्रमुख हाफिज सईद के आवास के पास विस्फोट में तीन लोगों की मौत हो गई और 24 अन्य घायल हो गए।
सनाउल्लाह ने कहा कि विदेश कार्यालय दुनिया के सामने भारत की कथित संलिप्तता का मुद्दा उठाएगा क्योंकि सबूत बरामदगी के साथ हमले में शामिल दोषियों को गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने दावा किया, ‘‘इस बात के स्पष्ट सबूत हैं कि वह (भारत) सीधे तौर पर शामिल था।
सनाउल्लाह ने यह भी आरोप लगाया कि भारत प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) का समर्थन कर रहा है। सीटीडी प्रमुख ने दावा किया, ‘‘हमें यह भी पता चला है कि पाकिस्तान में विभिन्न माध्यमों से आतंकवाद फैलाने के लिए भारत द्वारा करीब 10 लाख डॉलर का वित्तपोषण किया गया था।’


More Stories
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation
Bhutan Glacial Lake Outburst Triggers Flash Flood Warning for Bengal and Assam