जम्मू-कश्मीर के पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान भारत से डरा हुआ दिख रहा है और पलटवार की धमकी दे रहा है। पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सुरक्षा हालात पर गुरुवार को मुलाकात की। बैठक में कहा गया कि पाकिस्तान किसी भी हमले का मुंहतोड़ जवाब देगा और पीछे नहीं हटेगा। पाकिस्तान की खराब हालत के चलते वैश्विक स्तर पर उसकी छवि और ज्यादा खराब होती जा रही है।
Also Read: फोटो में नजर आ रहा ये बच्चा जहां खड़ा हो जाए लाइन वहीं से शुरू होती है
पहलगाम हमले में 26 निर्दोष लोगों की बेरहमी से ली गई जान
22 अप्रैल को पहलगाम में पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने 26 लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी थी। मारे गए लोगों में ज्यादातर पर्यटक शामिल थे, जिससे भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया। शरीफ ने कतर के अमीर शेख तमीम से सुरक्षा मुद्दों पर बातचीत की। उन्होंने फिर से पारदर्शी जांच की मांग दोहराई, जो पहले भी कई बार दोहरा चुके हैं। शरीफ इस मुद्दे पर अमेरिका से भी मदद की गुहार लगा चुके हैं।
Also Read: जानिए अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना क्यों माना जाता है शुभ ?
कई क्षेत्रों में भारत की सख्त रणनीति से घबराया पाकिस्तान
हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान पर कई सख्त कदम उठाने की घोषणा की थी। भारत ने सिंधु जल संधि को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया। अटारी बॉर्डर को बंद कर दिया गया और राजनयिक संबंध घटा दिए गए। भारत ने पाकिस्तानी एयरलाइनों के लिए अपना हवाई क्षेत्र भी बंद कर दिया।
Also Read: प्रकृति का प्रकोप: दिल्ली में भारी बारिश के दौरान घर पर गिरा पेड़, चार लोगों की दर्दनाक मौत
यूएनएससी प्रमुख ने वार्ता की पहल की
भारत-पाक तनाव पर UNSC अध्यक्ष सेकेरिस ने कहा, जरूरत पड़ने पर परिषद इस मुद्दे पर विचार कर सकती है। उन्होंने कहा, यदि कोई अनुरोध आए, तो परिषद स्थिति पर चर्चा करने को तैयार है। हाल ही में परिषद ने पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा की थी। UNSC ने हमले को जघन्य करार दिया और दोषियों को सज़ा दिलाने की मांग की।


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation