भारत ने पाकिस्तान और POK में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक कर पहलगाम हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया है। ऑपरेशन सिंदूर के तहत की गई इस कार्रवाई के बाद पाकिस्तान के मंत्री घबराए हुए नजर आ रहे हैं। वे बार-बार विदेशी मीडिया के सामने खुद को पीड़ित बताने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वहां उनसे ऐसे तीखे सवाल पूछे जा रहे हैं जो उन्हें असहज कर रहे हैं। आतंकियों से पाकिस्तान के संबंधों की परतें खुल रही हैं, और मंत्रीगण जवाब देने में सिर्फ हकलाते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर ऐसे दो वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं जो इस स्थिति को साफ दिखा रहे हैं।
Also read : शाहजहांपुर हादसा: कार-बाइक टक्कर में छह की मौत, चार दोस्त शामिल
विदेशी पत्रकारों ने लाइव शो में ही पाकिस्तान के रक्षा मंत्री और सूचना मंत्री के झूठे दावों की पोल खोलकर रख दी. पहले पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ को हुई फजीहत के बार में बताते हैं. CNN अबू धाबी की मैनेजिंग एडिटर बेकी एंडरसन (Becky Anderson) ने पाकिस्तान रक्षा मंत्री से भारत के 5 फाइटर जेट गिराए जाने के उनके दावों पर सवाल दागे, तो ख्वाजा आसिफ मैं-मैं करते रह गए. वह सबूत के तौर पर सोशल मीडिया का हवाला देने लगे, तो Becky Anderson ने उनकी बोलती बंद कर दी. CNN एंकर ने जवाब दिया, “माफ कीजिएगा लेकिन हमने आपको यहां सोशल मीडिया के कंटेंट के बारे में बात करने के लिए नहीं कहा है. मैं आपसे प्रॉपर सबूत मांग रही हूं.”
Also read : भारत-पाक तनाव पर ट्रंप ने मध्यस्थता की पेशकश
स्काई न्यूज पर पाक सूचना मंत्री की बोलती बंद, यल्दा हाकिम ने ख्वाजा आसिफ के बयान से काटी तरार की बात
यही हालत पाकिस्तान के सूचना मंत्री की भी हुई. स्काई न्यूज की अफगान मूल की पत्रकार यल्दा हाकिम ने मुशर्रफ से लेकर ख्वाजा आसिफ तक आतंकवाद पर पाकिस्तान की झूठ की सारी परतें उधेड़कर रख दीं. तरार यहां दावा कर रहे थे कि पाकिस्तान में कोई आतंकी शिविर नहीं है और उसने हमेशा पश्चिमी सीमा पर आतंकियों से लड़ाई की है. लेकिन उन्हें एंकर ने करारा जवाब दिया. सवाल हुआ कि भारत आतंकी शिविरों को निशाना बनाने की बात कर रहा है तो तरार बोलने लगे कि हमारे यहां ऐसा नहीं है. इस पर एंकर ने उन्हें रोकते हुए रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के हाल ही में दिए बयान का जिक्र किया.
याद दिलाया कि खुद रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक सप्ताह पहले उनके ही शो में अपने मुंह से कहा था कि पाकिस्तान ने दशकों तक आतंकी गुटों को समर्थन, फंडिंग दी और उनके ट्रेनिंग भी दी. इसके अलावा पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ और पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो भी इस आतंक वाली नीति की सार्वजनिक रूप से स्वीकार कर चुके हैं. यहां तक कि बिलावल भुट्टो भी स्वीकार कर चुके हैं.


More Stories
Supreme Court Allows Green Firecrackers in Delhi-NCR on November 7-8, Full Ban Returns From November 9
जज बनकर न्यायिक अधिकारी को धमकाने वाले सुकेश चंद्रशेखर को सुप्रीम कोर्ट से झटका, सजा पर रोक लगाने की याचिका खारिज
SC disposes of Ram Temple embezzlement petitions after Uttar Pradesh says charge sheet filed