पाकिस्तान (Pakistan) की एक बार फिर इंटरनेशनल बेइज्जती हुई है. अमेरिका (US) के राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) ने पाकिस्तान (Pakistan) को लेकर बड़ा बयान दिया है. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि पाकिस्तान सबसे खतरनाक देशों में से एक है. बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने ये बयान डेमोक्रेटिक कांग्रेस की अभियान समिति के स्वागत समारोह में संबोधन के दौरान दिया.
सबसे खतरनाक देशों में से एक है पाकिस्तान
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि मुझे लगता है कि पाकिस्तान दुनिया के सबसे खतरनाक देशों में से एक है. जहां बिना किसी सामंजस्य के परमाणु हथियार हैं.
अमेरिकी विदेश नीति पर बाइडेन का बयान
गौरतलब है कि पाकिस्तान पर यह टिप्पणी उस वक्त की गई जब अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, चीन, व्लादिमीर पुतिन और रूस के संबंध में अमेरिकी विदेश नीति के बारे में बात कर रहे थे. जो बाइडेन ने कहा कि वो पाकिस्तान को दुनिया का सबसे खतरनाक देशों में से एक मानते हैं.
पाकिस्तान-अमेरिका संबंधों को झटका
जान लें कि पाकिस्तान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की तरफ से की गई टिप्पणी पाकिस्तान-अमेरिका के संबंधों के लिए बड़ा झटका है. जहां एक तरफ पाकिस्तान की शहबाज शरीफ लगातार प्रयास कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ जो बाइडेन ने पाकिस्तान को दुनिया के सबसे खतरनाक देशों में से एक बता दिया है.
इसके अलावा अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि बहुत कुछ हो रहा है. लेकिन, 21वीं सदी के दूसरे क्वार्टर में अमेरिका के लिए बड़े मौके हैं. इनका फायदा उठाकर अहम बदलाव लाए जा सकते हैं.


More Stories
Supreme Court Allows Green Firecrackers in Delhi-NCR on November 7-8, Full Ban Returns From November 9
जज बनकर न्यायिक अधिकारी को धमकाने वाले सुकेश चंद्रशेखर को सुप्रीम कोर्ट से झटका, सजा पर रोक लगाने की याचिका खारिज
SC disposes of Ram Temple embezzlement petitions after Uttar Pradesh says charge sheet filed