70 के दशक के सबसे बड़े पॉप सितारों में से एक और चार बार ग्रैमी अवॉर्ड विजेता सिंगर और एक्ट्रेस ओलिविया न्यूटन जॉन का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। 73 साल की ओलिविया के पति जॉन ईस्टरलिंग ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर उनके निधन की पुष्टि की है। सिंगर का निधन सोमवार को अपने दक्षिणी कैलिफोर्निया स्थित घर में हुआ।
पोस्ट शेयर कर दी जानकारी
जॉन ईस्टरलिंग ने ओलिविया के आधिकारिक इंस्टग्राम अकाउंट पर पोस्ट साझा कर अपनी पत्नी के निधन की जानकारी दी। जॉन ने लिखा, ‘डेम ओलिविया न्यूटन-जॉन का आज सुबह दक्षिणी कैलिफोर्निया में निधन हो गया। वह इस दौरान अपने परिवार और दोस्तों के साथ थीं। हम सभी से अनुरोध करते हैं कि कृपया इस कठिन समय के दौरान परिवार की निजता का सम्मान करें।’ इसके आगे उन्होंने बताया कि ओलिविया पिछले 30 वर्षों से ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित थीं। ओलिविया अपने पीछे पति जॉन ईस्टरलिंग, बेटी क्लो लट्टनजी, बहन सारा न्यूटर जॉन, भाई टोबी न्यूटन जॉन समेत कई लोगों को छोड़ गई हैं।
2018 में किया था कैंसर होने का खुलासा
ओलिविया न्यूटन जॉन ने सितंबर 2018 में इस बात की खुलासा किया था कि वह कैंसर का इलाज कर रही हैं। 90 के दशक की शुरुआत में और 2017 में ब्रेस्ट कैंसर से जूझने के बाद, यह उनका तीसरा कैंसर डायग्नोसिस था। अपने कैंसर के चलते उन्हें शोज भी कैंसल करने पड़े थे।
बाल कलाकार के रूप में की शुरुआत
ओलिविया न्यूटन जॉन ने बाल कलाकार के रूप में ही प्रदर्शन करना शुरू कर दिया था। 1971 में उन्हें अपनी पहली बड़ी सफलता ‘इफ नॉट फॉर यू’ से मिली। इश गाने की सफलता ने उन्हें बिलबोर्ड के हॉट 100 चार्ट पर 25वें स्थान पर पहुंचा दिया था। 1973 में, ‘लेट मी बी देयर’ के लिए उन्हें पहला ग्रैमी मिला था


More Stories
Why Akshaye Khanna Chose ‘Shukracharya’ in Mahakali After the Massive Success of Dhurandhar
नितिन गडकरी के ‘अब ज्यादा काम नहीं कर सकता’ बयान से मची हलचल, जानिए नागपुर में क्या बोले
Expired Chocolates Dumped in Kanpur, People Rush to Take Them Home