अमेरिका के कैलिफोर्निया के जंगलों में भीषण आग लगी है। योशमिते नेशनल पार्क के पास लगी आग में 12 हजार एकड़ जंगल जलकर खाक हो गया है। करीब 3 हजार लोग बेघर हो चुके हैं। जंगल में तेजी से फैलती आग के कारण 6,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने का आदेश दिए गए हैं। कैलिफोर्निया की मारिपोसा काउंटी में गवर्नर गेविन न्यूजॉम ने इमरजेंसी लगा दी है।

यह कैलिफोर्निया के जंगलों में इस साल लगी सबसे भयंकर आग है। आग को देखते हुए 2,000 से अधिक घरों को खाली कराया गया है। इसमें से 10 बिल्डिंग में आग लग गई है। कई इंडस्ट्रीज की बिजली भी काट दी गई है। आग पर काबू पाने के लिए 400 से ज्यादा फायर फाइटर और 45 दमकल की गाड़ियां मशक्कत कर रही हैं। 4 हेलीकॉप्टर और अन्य JCB की भी सहायता ली जा रही है।

दमकल अधिकारी के मुताबिक मिडपाइंस शहर के समीप नेशनल पार्क के दक्षिण पश्चिम क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर को आग लगी। शनिवार तक यह करीब 48 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र तक फैल गई।

More Stories
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder
Jio Platforms IPO में निवेशकों की भारी दिलचस्पी, तीसरे दिन सब्सक्रिप्शन 6 गुना के पार पहुंचा