बुधवार सुबह 8 बजे विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग केदारनाथ धाम के कपाट विधिवत खोल दिए गए हैं. सेना बैंड की धुनों और ‘ॐ नमः शिवाय’ के जयघोष के बीच कपाट खुले, पुजारी ने पूर्व द्वार से प्रवेश कर पूजा शुरू की। कपाट खुलने पर पिछले वर्ष ज्योतिर्लिंग पर चढ़ाई गई भस्म हटाकर श्रद्धालुओं में प्रसाद के रूप में वितरित की गई। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कपाटोघाट्न के साक्षी बने. वहीं सेना के हेलिकॉप्टर से फूलों की बारिश की गई।
Also Read:मेट्रो में शोर पर ₹500 जुर्माना, नए नियम लागू
पीएम मोदी के नाम हुई पहली पूजा
कपाट खुलने के बाद पहली पूजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से संपन्न हुई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धाम में पहुंचकर प्रधानमंत्री के नाम से विधिवत पूजा-अर्चना कराई। वैदिक विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ पूजा प्रक्रिया पूरी होने के बाद मंदिर के मुख्य द्वार आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए और दर्शन शुरू हो गए। बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने केदारनाथ धाम से जानकारी देते हुए बताया कि यह परंपरा वर्षों से निभाई जा रही है, जिसमें कपाट खुलने के साथ ही पहली पूजा विशेष रूप से कराई जाती है।
इस दौरान मंदिर परिसर को भव्य रूप से फूलों से सजाया गया था और हेलिकॉप्टर के जरिए पुष्प वर्षा भी की गई, जिससे माहौल और भी आध्यात्मिक व आकर्षक बन गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु सुबह से ही धाम में एकत्रित थे और ‘हर हर महादेव’ के जयकारों के साथ दर्शन का सिलसिला शुरू हुआ। प्रशासन ने यात्रा को सुचारु और सुरक्षित बनाए रखने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की हैं, जिसमें सुरक्षा बलों की तैनाती, मेडिकल सुविधाएं और यातायात प्रबंधन शामिल हैं।
Also Read:भारतीय सामान पर नए नियम से नेपाल में भड़का गुस्सा
केदारनाथ में सीएम धामी ने श्रद्धालुओं को दीं शुभकामनाएं
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के अवसर पर देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं और प्रदेश की खुशहाली, शांति एवं समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा राज्य की आस्था के साथ-साथ अर्थव्यवस्था की भी मजबूत आधारशिला है। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि इस वर्ष बड़ी संख्या में तीर्थयात्री बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंचेंगे और यात्रा सुचारु रूप से संचालित होगी।
उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं, साफ-सफाई और यातायात व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि किसी भी यात्री को असुविधा न हो। बताया गया कि कपाट खुलने के ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनने के लिए आज करीब 10 हजार से अधिक श्रद्धालु धाम पहुंचे। वहीं, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने भी अपने संदेश में श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने पर सभी श्रद्धालुओं को बधाई दी और कहा कि उत्तराखंड सरकार तीर्थयात्रियों के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने यह भी कहा कि इस बार यात्रा को और अधिक सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के लिए आधुनिक तकनीक और बेहतर प्रबंधन का सहारा लिया गया है, जिससे श्रद्धालु एक सुखद और आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त कर सकें।


More Stories
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder
Jio Platforms IPO में निवेशकों की भारी दिलचस्पी, तीसरे दिन सब्सक्रिप्शन 6 गुना के पार पहुंचा