मंगलवार 2 जनवरी को जापान में एक बड़ा प्लेन हादसा हो है. बताया जा रहा है कि, एयरलाइंस की उड़ान JL 516, एयरबस A350 टोक्यो-हनेडा हवाई अड्डे के रनवे पर एक तटरक्षक विमान से टकरा गई जिसके बाद विमान में आग लग गई. हालांकि इस हादसे के बारे में साफ पता नहीं चल पाया है कि, ये दुर्घटना किस वजह से हुई है.
टोक्यो हानेडा एयरपोर्ट पर एयरलाइंस के जेट में आग लग गई है. इस घटना की जानकारी न्यूज एजेंसी ANI ने दी है. घटना की तस्वीरें और वीडियो भी सामने आई है जिसमें साफ तौर पर विमान की खिड़की और नीचे से आग की लपटों को निकलते हुए देखा जा सकता है.
टोक्यो अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे जापान पर आग लगने वाले क्षतिग्रस्त विमान के अंदर का पहला दृश्य है जिसमें लोगों को चिल्लाते हुए सुना जा सकता है.
आपको बता दें कि, जिस फ्लाइट में आग लगी उसका नंबर JAL 516 था जो जापान के स्थानीय समय अनुसार 4 बजे न्यू चीटोस हवाई अड्डे से रवाना हुई और 5.40 बजे हानेडा में उतरने वाली थी. वहीं हादसे के बाद एयरलाइन ने बयान जारी कर कहा है कि, सभी 379 यात्रियों और चालक दल को सुरक्षित निकाल लिया गया है.
Also Read: एक जनवरी को आठ अरब पार कर जाएगी दुनिया की जनसंख्या
टोक्यो एयरपोर्ट पर राहत और बचाव का कार्य
जापान एयरलाइंस ने कहा कि हनेडा हवाईअड्डे पर उतरने के बाद विमान जापान तट रक्षक विमान से टकरा गया. सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो फुटेज में दिख रहा है कि विमान में अभी भी आग लगी हुई है और बचावकर्मी यात्रियों को निकालने की कोशिश कर रहे हैं. अग्निशमन कर्मी आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं.
Also Read: Google Maps gets a WhatsApp-like feature, lets you share real-time location


More Stories
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder
Jio Platforms IPO में निवेशकों की भारी दिलचस्पी, तीसरे दिन सब्सक्रिप्शन 6 गुना के पार पहुंचा