बताया गया कि ईरान ने अपने साउथ पार्स गैस क्षेत्र पर इजराइल के हमलों के जवाब में कतर के रास लाफान एलएनजी हब समेत पश्चिम एशिया के कई ऊर्जा ठिकानों को निशाना बनाया। भारत ने इन हमलों को बेहद चिंताजनक बताया और कहा कि इससे पहले से ही अस्थिर वैश्विक ऊर्जा बाजार पर और दबाव पड़ेगा।इस पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत पहले भी नागरिक और ऊर्जा बुनियादी ढांचे को निशाना न बनाने की अपील कर चुका है। उन्होंने कहा कि हालिया हमले गंभीर चिंता का विषय हैं और वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा को और कमजोर कर सकते हैं, इसलिए ऐसे हमलों को तुरंत रोका जाना चाहिए।
LPG सप्लाई सामान्य, पश्चिम एशिया हमलों पर भारत की कड़ी आपत्ति
उन्होंने बताया कि ऑनलाइन बुकिंग बढ़कर 94% तक पहुंच गई है, जबकि लगभग 83% सिलेंडर डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड के जरिए हो रही है। घबराहट में बुकिंग करने की प्रवृत्ति में कमी आई है और बुधवार को करीब 57 लाख रिफिल बुकिंग दर्ज की गईं। उन्होंने आश्वासन दिया कि एलपीजी की सप्लाई सामान्य रूप से जारी है।पश्चिम एशिया में गैस भंडारण केंद्रों पर हालिया हमलों को लेकर भारत ने कड़ी आपत्ति जताई है और इन्हें अस्वीकार्य बताया है। इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, जॉर्डन के शाह अब्दुल्ला द्वितीय, ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक और मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से बातचीत कर क्षेत्रीय स्थिति पर चर्चा की।
Also Read:क्या ईरान मुद्दे पर अमेरिका इजराइल में टकराव?
जंग के बीच ईरान के ऊर्जा ठिकानों पर हमले, भारत ने जताई गहरी चिंता
बताया गया कि ईरान ने अपने साउथ पार्स गैस क्षेत्र पर इजराइल के हमलों के जवाब में कतर के रास लाफान एलएनजी हब समेत पश्चिम एशिया के कई ऊर्जा ठिकानों को निशाना बनाया। भारत ने इन हमलों को बेहद चिंताजनक बताया और कहा कि इससे पहले से ही अस्थिर वैश्विक ऊर्जा बाजार पर और दबाव पड़ेगा।इस पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत पहले भी नागरिक और ऊर्जा बुनियादी ढांचे को निशाना न बनाने की अपील कर चुका है। उन्होंने कहा कि हालिया हमले गंभीर चिंता का विषय हैं और वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा को और कमजोर कर सकते हैं, इसलिए ऐसे हमलों को तुरंत रोका जाना चाहिए।
Also Read:हरियाणा में कांग्रेस सख्त, क्रॉस वोटिंग पर विधायकों को नोटिस


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation