‘द गॉडफादर’ (The Godfather) फिल्म के अभिनेता जेम्स कान का 82 वर्ष की आयु में निधन हो गया। जेस्म के मैनेजर मैट डेलपियानो ने बताया कि बुधवार को उनका निधन हो गया। इस दौरान उन्होंने निधन को लेकर कोई कारण नहीं बताया। छह दशक के लंबे करियर में ‘द गॉडफादर’ और दूसरी फिल्मों में अपनी भूमिकाओं के लिए जेम्स कान जाने जाते थे। उन्होंने द गाडफादर फिल्म में मार्लन ब्रैंडो के माफिया डान के बेटे सन्नी कोरलियोन का रोल अदा किया था।
जेम्स कान के मैनेजर डेलपियानो ने कहा कि जिमी सबसे महान शख्सियत में से एक थे। वह सर्वश्रेष्ठ अभिनेताओं में से एक थे, वह मजाकिया, वफादार, देखभाल करने वाले और प्यारे थे। उन्होंने कहा कि हमारा रिश्ता हमेशा बिजनेस से पहले दोस्ती वाला था। मुझे उनकी बहुत याद आएगी और इतने सालों तक उनके साथ काम करने पर मुझे गर्व है।
मोशन पिक्चर्स स्टार से सम्मानित
जेम्स कान का पूरा नाम जेम्स एडमंड कान था। वह एक अमेरिकी अभिनेता थे, जिन्हें चार गोल्डन ग्लोब, एक एमी और एक ऑस्कर सहित कई पुरस्कारों के लिए नॉमिनेट किया गया था। कैन को 1978 में हॉलीवुड वॉक ऑफ़ फ़ेम पर मोशन पिक्चर्स स्टार से सम्मानित किया गया था।


More Stories
SAFF Championship में आज भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, VETO पर मुफ्त देखें लाइव मुकाबला
Google Offers Voluntary Exit Packages to Employees in Five Countries, Seeks Workforce Reduction
Virat Kohli Scripts Never-Seen-Before History, Breaches 13000-Run Mark At No. 3 In ODIs