घरेलू शेयर बाजार में बुधवार को आईटी सेक्टर में जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिला। एंथ्रॉपिक के नए एआई अपडेट से निवेशकों में चिंता बढ़ गई। नतीजतन, कई प्रमुख आईटी शेयर 6 प्रतिशत तक लुढ़क गए। 4 फरवरी 2026 की सुबह टीसीएस, इंफोसिस, विप्रो और एचसीएल टेक जैसे शेयरों में तेज गिरावट दर्ज हुई। इस बिकवाली के कारण निफ्टी आईटी इंडेक्स करीब 6 प्रतिशत टूट गया और तीन महीने के निचले स्तर के पास पहुंच गया।
खबरों के मुताबिक, गिरावट की मुख्य वजह अमेरिकी एआई कंपनी एंथ्रॉपिक का हालिया अपडेट रहा। कंपनी ने 30 जनवरी 2026 को Claude Cowork AI एजेंट के लिए नए प्लग-इन्स लॉन्च किए। ये प्लग-इन्स कानून, फाइनेंस, मार्केटिंग, डेटा एनालिसिस और कस्टमर सपोर्ट जैसे काम कर सकते हैं। इससे आईटी सर्विस कंपनियों की पारंपरिक आउटसोर्सिंग सेवाओं पर खतरा बढ़ गया। निवेशकों को सॉफ्टवेयर सर्विसेज की मांग घटने की आशंका सताने लगी।
Also Read: संसद में फिर हंगामा, किरण रिजिजू की टिप्पणी के बाद लोकसभा दोपहर 12 बजे तक स्थगित
एक दिन में 1.5 लाख करोड़ की मार्केट वैल्यू घटी
इंट्रा-डे कारोबार में इंफोसिस करीब 6 प्रतिशत गिरा, जबकि टीसीएस भी लगभग 6 प्रतिशत टूट गया। विप्रो में सबसे ज्यादा 6.7 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई। एचसीएल टेक करीब 6.4 प्रतिशत नीचे चला गया। Persistent Systems, LTIMindtree और Coforge में भी 6 से 7 प्रतिशत तक बिकवाली दिखी। इस गिरावट से आईटी सेक्टर की मार्केट वैल्यू में करीब 1.5 लाख करोड़ रुपये की कमी आई।
वैश्विक स्तर पर भी एआई को लेकर डर साफ दिखा। अमेरिकी बाजार में टेक और सॉफ्टवेयर शेयरों में तेज गिरावट आई। Gartner के शेयर 21 प्रतिशत तक टूट गए। Oracle में 3.4 प्रतिशत की गिरावट आई। Nvidia, Meta और Microsoft भी 2 प्रतिशत से ज्यादा गिरे। विश्लेषकों ने इस स्थिति को “SaaSpocalypse” नाम दिया। उनका मानना है कि एआई एजेंट्स पारंपरिक आईटी सर्विस और SaaS मॉडल को चुनौती दे रहे हैं। हालांकि Claude Cowork अभी रिसर्च स्टेज में है, लेकिन तेज इनोवेशन ने निवेशकों को सतर्क कर दिया है।
Read More: US टैरिफ डील से भारत को फायदा, चीन-पाकिस्तान-बांग्लादेश पीछे


More Stories
अलवर में मां ने दो बच्चों की हत्या कर की आत्महत्या, बचाने आई बहन घायल
Mona Agarwal, Avani Lekhara Win Gold and Silver for India at Asian Para Games
Economist Who Predicted 2008 Financial Crisis Warns India Must Accelerate Growth to Create Jobs