इस्राइली सेना के अनुसार, बीती रात लेबनान से इस्राइल के साफेद क्षेत्र पर 50 से ज्यादा रॉकेट दागे गए। इन हमलों में किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है। सेना ने बताया कि यह हमला रात करीब 1:40 बजे हुआ, लेकिन इस्राइल की हवाई सुरक्षा प्रणाली ने अधिकतर रॉकेट्स को हवा में ही नष्ट कर दिया। कुछ रॉकेट रिहायशी इलाकों में गिरे, लेकिन उनसे भी कोई महत्वपूर्ण नुकसान नहीं हुआ। हिजबुल्ला ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।
Also read: बाबा सिद्दीकी हत्या: पटियाला जेल में साजिश, विदेश से फंडिंग
इस्राइल: अशोद में आतंकी हमले में एक पुलिसकर्मी की मौत, चार घायल
मंगलवार को इस्राइल के तटीय शहर अशोद में एक आतंकी हमले में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई और चार अन्य लोग घायल हो गए। आतंकी ने अचानक लोगों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसमें 33 वर्षीय फर्स्ट सार्जेंट आदिर कदोश गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल ले जाते समय उनकी मृत्यु हो गई। हमलावर की पहचान 28 वर्षीय मोहम्मद दारदौना के रूप में हुई, जो गाजा के जाबालिया का निवासी था और फिलहाल वेस्ट बैंक में रह रहा था। रिपोर्ट्स के अनुसार, आतंकी पैदल इस्राइली इलाके में दाखिल हुआ और जब पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, तो उसने गोलीबारी शुरू कर दी। अंततः एक एंबुलेंस ड्राइवर ने उसे गोली मार दी।
Also read: महाराष्ट्र: भाजपा-शिवसेना-एनसीपी में सीट बंटवारे का फॉर्मूला करीब तय
अमेरिका ने दी चेतावनी
व्हाइट हाउस ने इस्राइल को चेतावनी दी है कि यदि गाजा में अगले महीने तक मानवीय सहायता में सुधार नहीं हुआ, तो अमेरिका इस्राइल को हथियारों की आपूर्ति रोक सकता है। अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि हाल के महीनों में गाजा को भेजी जा रही मानवीय सहायता में गिरावट आई है। इस्राइली मीडिया के मुताबिक, अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने इस्राइल सरकार को एक पत्र भेजा है, जिसमें गाजा पट्टी में राहत सामग्री की कमी पर असंतोष जताया गया है।
Also read: 16 अक्तूबर को जम्मू-कश्मीर के नए सीएम के रूप में शपथ लेंगे उमर अब्दुल्ला


More Stories
जज बनकर न्यायिक अधिकारी को धमकाने वाले सुकेश चंद्रशेखर को सुप्रीम कोर्ट से झटका, सजा पर रोक लगाने की याचिका खारिज
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation