भारत के प्रमुख हवाई युद्ध अभ्यास ‘एक्स तरंग शक्ति’ में प्रचंड हेलीकॉप्टर, सी-130 जे सुपर हरक्यूलिस विमान, और आईएल-78 मिड-एयर रिफ्यूलर ने अपनी शक्ति का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। इसके साथ ही, फ्रांस, जर्मनी, स्पेन, और यूनाइटेड किंगडम की वायु सेनाओं के लड़ाकू विमानों ने भी अपने अद्वितीय क्षमताओं का प्रदर्शन किया। इस बहुपरकारी अभ्यास ने अंतरराष्ट्रीय सैन्य सहयोग और रणनीतिक साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया।
Also read: तमिलनाडु: बाल नोचे, लात मारी, थप्पड़ जड़े, मैच हारने के बाद खिलाड़ियों के साथ शिक्षक का शर्मनाक व्यवहार
भारत का ‘एक्स तरंग शक्ति’ अभ्यास
अपनी सैन्य क्षमताओं का प्रदर्शन करने और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करने के लिए भारतीय वायु सेना अब तक का सबसे बड़ा बहुपक्षीय वायु युद्ध अभ्यास एक्स तरंग शक्ति आयोजित कर रहा है. रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण इस अभ्यास में लगभग 11 देशों के लड़ाकू विमान जैसे रफाल, एफ-18 और यूरोफाइटर भाग ले रहे हैं.
Also read:‘राहुल गांधी सबसे खतरनाक, जहरीले और विनाशकारी हैं…’: BJP MP कंगना रनौत
तमिलनाडु में लिया गया खास बंदोबस्त
तमिलनाडु के सुलूर एयरबेस में भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमानों और अटैक हेलीकॉप्टर ने अपनी ताकत का प्रदर्शन किया. भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों जैसे रफाल सुखोई-30 एमकेआई, मिराज-2000, मिग-29k, और तेजस के साथ-साथ रुद्र और प्रचंड हेलीकॉप्टर, सी-130 जे सुपर हरक्यूलिस विमान, आईएल-78 मिड-एयर रिफ्यूलर ने अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया. इसके अलावा, फ्रांस, जर्मनी, स्पेन और यूनाइटेड किंगडम वायु सेना के लड़ाकू विमानों ने अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन किया.
Also read:Elon Musk: Neuralink Aims to Enhance Human Capabilities to Compete with AI
युद्ध अभ्यास का महत्त्व
इस अभ्यास का पहला चरण इस महीने की 6 तारीख को शुरू हुआ था, जो बुधवार समाप्त होने वाला है. अभ्यास का दूसरा चरण 29 अगस्त से 14 सितंबर तक वायुसेना स्टेशन जोधपुर में होगा. उस चरण में ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, ग्रीस, सिंगापुर, संयुक्त अरब अमीरात और संयुक्त राज्य अमेरिका सहित अन्य भाग लेंगे.


More Stories
Virat Kohli Scripts Never-Seen-Before History, Breaches 13000-Run Mark At No. 3 In ODIs
कैबिनेट का बड़ा फैसला, अग्निवीर अब 4 नहीं, 6 साल में होंगे सेवामुक्त, मिला 2 साल का एक्सटेंशन
Canva’s Layoff Package Revealed: MacBooks, LinkedIn Premium and Support for Ex-Employees