एक नदी के माध्यम से अवैध रूप से यूएस-कनाडा सीमा पार करने का प्रयास करते हुए एक भारतीय परिवार के सदस्यों सहित आठ लोगों की मौत हो गई है। कनाडा के अधिकारियों ने इन सभी के शव बरामद कर लिए हैं। ये लोग सेंट लॉरेंट नदी में नाव से कनाडा से अमेरिका में दाखिल होने की कोशिश कर रहे थे। मरने वालों में दो बच्चे हैं।
रॉयटर्स ने कनाडा पुलिस के हवाले से बताया है पहले छह शव बरामद किए गए, जबकि दो शव बाद में बरामद किए गए। इनमें एक महिला का शव है जिसके भारतीय नागरिक होने की आशंका है. शवों को गुरुवार (30 मार्च) को कनाडा-अमेरिका सीमा पर स्थित सेंट लॉरेंस नदी के दलदली इलाके से बरामद किया गया।
बुधवार रात को हुई मौत
पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, पहला शव स्थानीय समयानुसार शाम लगभग 5 बजे के अमेरिका-कनाडा सीमा के बीच एक मोहॉक क्षेत्र के दलदल में पाया गया। पुलिस ने गुरुवार को 6 शव बरामद किए थे। पुलिस का मानना है कि यह दुखद घटना बुधवार रात के दौरान हुई होगी। इसके बाद पुलिस ने हेलीकॉप्टर से तलाशी अभियान शुरू किया तो दो अन्य शव पानी पर उतराते नजर आए।
पुलिस ने बताया कि अभी तक कुल 8 शव बरामद हुए हैं। ऐसा माना जा रहा है कि ये सभी अवैध रूप से कनाडा से अमेरिका में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे।.
रोमानियाई और भारतीय परिवार
पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए बताया कि जिन दो बच्चों की मौत हुई है उनमें एक की उम्र तीन साल से कम है। बच्चे के पास कनाडा का पासपोर्ट है। दूसरा बच्चा भी कनाडाई नागरिक है. पुलिस के मुताबिक ये सभी शव दो परिवारों के हैं। इनमें एक रोमानियन मूल का है जबकि दूसरा परिवार भारतीय बताया जा रहा है।


More Stories
Supreme Court Allows Green Firecrackers in Delhi-NCR on November 7-8, Full Ban Returns From November 9
जज बनकर न्यायिक अधिकारी को धमकाने वाले सुकेश चंद्रशेखर को सुप्रीम कोर्ट से झटका, सजा पर रोक लगाने की याचिका खारिज
SC disposes of Ram Temple embezzlement petitions after Uttar Pradesh says charge sheet filed